फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Income of roadways decreased during Pitru Paksha, loss of five lakhs daily

Sultanpur News: पितृपक्ष में घटी रोडवेज की आमदनी, रोजाना पांच लाख का नुकसान

Sat, 20 Sep 2025 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 20 Sep 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Income of roadways decreased during Pitru Paksha, loss of five lakhs daily
रोडवेज परिसर में यात्रियों के इंतजार में खड़ी बसें।
सुल्तानपुर। पितृपक्ष के चलते परिवहन निगम की रोजाना होने वाली आमदनी में पांच लाख की कमी आ गई है। सुल्तानपुर डिपो की अधिकांश बसें विभिन्न रूटों पर खाली दौड़ रही हैं। निगम के अधिकारियों का कहना है कि नवरात्र से व्यवस्था पटरी पर आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

आठ सितंबर से शुरू हुआ पितृपक्ष का समापन रविवार को पितरों की विदाई के साथ हो जाएगा। परिवहन निगम की प्रतिदिन की इनकम का लक्ष्य 17,71,000 रुपये है। जब से पितृपक्ष शुरू हुआ है, तभी से प्रतिदिन औसतन पांच लाख का राजस्व नुकसान हो रहा है। स्टेशन इंचार्ज नान्हूराम सरोज ने बताया कि पितृपक्ष में शुभ काम करने और कहीं आने-जाने को ठीक नहीं माना जाता है।
विज्ञापन

बताया कि सोमवार से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहा है। उम्मीद है कि नवरात्र के साथ ही सवारियों की संख्या में इजाफा होगा। इससे निगम की आय भी बढ़ेगी।
बस चालक खोज रहे सवारी
सुल्तानपुर डिपो के पास निगम की 91 और अनुबंधित 64 बसें हैं। मौजूदा समय में कई बसें खाली ही सड़कों पर दौड़ रही हैं। परिचालकों को यात्री ढूंढ़ने से भी नहीं मिल रहे हैं। 15 मिनट के ठहराव के बाद प्रयागराज रवाना होने वाली बसें इन दिनों 30 मिनट तक डिपो पर सवारियों का इंतजार कर रही हैं। हर आधे घंटे पर अब तक लखनऊ के लिए बसें रवाना होती थीं। यात्रियों के नहीं आने से बसों का संचालन एक से डेढ़ घंटे में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed