फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Inauguration of three roads in the city

Sultanpur News: शहर में तीन सड़कों का लोकार्पण

Mon, 01 Jan 2024 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 01 Jan 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of three roads in the city
सुल्तानपुर। शहर में तीन स्थानों पर नगर पालिका की ओर से हाॅट मिक्स प्लांट से निर्मित सड़क का रविवार को लोकार्पण किया गया। सड़कों का लोकार्पण विशिष्टजनों की मौजूदगी में कराया गया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने नगर पालिका की ओर से शहर में कराए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन


रविवार को शहर के लालडिग्गी चौैराहे से केएनआईसी विद्यालय के निकट तक हाॅट मिक्स प्लांट से बनी सड़क का लोकार्पण शहर विधायक विनोद सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि यह सड़क काफी दिनों से जर्जर थी। इसके बनने से लोगों के साथ-साथ विद्यार्थियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


इसके बाद टाइनी टाट्स विद्यालय से पर्यावरण पार्क तक नगर पालिका से बनी सड़क का लोकार्पण वरिष्ठ अधिवक्ता शुभ नरायन सिंह ने किया। शहर के तिकोनिया पार्क स्थित होटल के सामने से बरात घर होते हुए दीवानी मोड़ तक नगर पालिका की ओर से निर्मित सड़क का लोकार्पण भी रविवार को ही विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस सड़क के जीर्णोद्धार की मांग काफी दिनों से चल रही थी। सड़क बनने से दीवानी न्यायालय तक आने-जाने वाले लोगोंं को आवागमन में सहूलियत होगी। इसके साथ ही फुटकर गल्ला मंंडी में भी सीसी रोड का भूमि पूजन विधायक विनोद सिंह ने किया।


नगर पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने बताया कि चारों सड़कों के निर्माण का प्रोजेक्ट करीब 95 लाख रुपये का है। उन्होंने बताया कि अलहदादपुर में कचरा डंपिंग स्थल के कचरे का भी जल्द ही निस्तारण किया जाएगा। इस मौके पर सभासद दीप सिंह, अरुण तिवारी, जगजीत सिंह, अमरजीत नामधारी, विष्णु अग्रहरि, शिव प्रसाद अग्रहरि, संजय सिंह सोमवंशी, कौशलेंद्र मिश्र, नरेंद्र निषाद, रामेंद्र सिंह राणा, श्याम बहादुर पांडेय व राजेश पांडेय समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed