{"_id":"682b7d378ac611f4ac041794","slug":"in-a-drunken-state-the-son-killed-his-father-by-hitting-him-with-a-brick-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-133247-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: नशे की हालत में बेटे ने ईंट से कूंचकर की पिता की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: नशे की हालत में बेटे ने ईंट से कूंचकर की पिता की हत्या
Tue, 20 May 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 20 May 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली देहात के केनौरा गांव में हृदयराम की हत्या के बाद गमगीन परिवारीजन।
प्रतापगंज/भदैंया (सुल्तानपुर)। केनौरा गांव में रविवार रात नशे की हालत में घर पहुंचे युवक ने अपने पिता को ईंट से कूंचकर मार डाला। बीच-बचाव करने पहुंची बहन पर भी आरोपी ने ईंट से हमला कर दिया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर हत्यारोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।
केनौरा गांव निवासी हृदयराम वर्मा (48) किसान थे। वह घर पर अपनी पत्नी विमला देवी, पुत्र श्रवण व छोटी पुत्री अमीषा के साथ रहते थे। हृदयराम के इकलौते बेटे श्रवण की आदतें खराब हैं। वह हमेशा नशे में रहता है। इसी बात को लेकर अक्सर परिवार में कलह की स्थिति बनी रहती थी। परिवारवालों के अनुसार रविवार शाम को श्रवण घर से बिना किसी को कुछ बताए कहीं चला गया। रात करीब आठ बजे जब वह लौटा तो नशे की हालत में था।
घर पहुंचते ही कुएं के पास खड़े होकर श्रवण ने अपने पिता हृदयराम को गाली देना शुरू कर दिया। हृदयराम ने मना किया तो आरोपी श्रवण ने कुएं के पास रखी ईंट से उनपर हमला कर दिया। उसने ईंट से अपने पिता के सिर पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और बेहोश होकर गिर पड़े। शोर सुनकर श्रवण की छोटी बहन अमीषा बीच-बचाव करने पहुंचीं तो आरोपी ने उनपर भी उसी ईंट से हमला कर दिया। इसी बीच हृदयराम की मौत हो गई।
विज्ञापन
कोतवाली देहात पुलिस ने घायल अमीषा को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर में भर्ती कराया। क्षेत्राधिकारी लंभुआ अब्दुस सलाम ने बताया कि मृतक की पत्नी विमला देवी की तहरीर पर आरोपी श्रवण के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।