{"_id":"6ae0ee8ea900649a980345cc","slug":"immersion-of-30-goddess-idols-at-devadh-ghat-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-168175-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: देवाढ़ घाट पर 30 देवी प्रतिमाओं का विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: देवाढ़ घाट पर 30 देवी प्रतिमाओं का विसर्जन
Wed, 28 Oct 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
कादीपुर। कस्बा सहित आसपास इलाकों में स्थापित 30 देवी प्रतिमाओं का सोमवार रात गोमती नदी के देवाढ़ घाट पर विसर्जन किया गया। पटेल चौक से शुरू हुई विसर्जन शोभायात्रा का शुभारंभ एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, विधायक राजेश गौतम और नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल ने किया।
विभिन्न समितियों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण का सुंदर उदाहरण पेश किया गया। भारी सुरक्षा के बीच यात्रा देवाढ़ घाट पहुंची, जहां मंगलवार सुबह तक प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। एसडीएम विनीत कुमार, सीओ विनय गौतम और प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र विक्रम सिंह सहित कई अधिकारी व श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद
60 से अधिक दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन
मोतिगरपुर। गोमती नदी के दियरा तट और ढेमा तालाब में सोमवार को 60 से अधिक मां दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। पूजा पंडालों में हवन-पूजन के बाद गांवों और बाजारों में शोभायात्राएं निकाली गईं। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से प्रतिमाओं का विसर्जन किया। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। जिसमें बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, नाव और गोताखोर शामिल थे। नायब तहसीलदार आकांक्षा तिवारी, रुचि यादव, बीडीओ निशा तिवारी, सीओ सुनील सिंह, थानाध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह, सचिव नितेश सिंह और सचिन कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की। संवाद