फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Illegal parking at busy places causes traffic jams, responsible people are careless

Sultanpur News: व्यस्त स्थलों पर अवैध पार्किंग से लग रहा जाम, जिम्मेदार लापरवाह

Tue, 30 Sep 2025 11:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Illegal parking at busy places causes traffic jams, responsible people are careless
शहर के चौक में डिवाइडर के पास खड़े दोपहिया वाहन। - फोटो : शहर के चौक में डिवाइडर के पास खड़े दोपहिया वाहन।
सुल्तानपुर। दुर्गा पूजा महोत्सव का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। शहर के प्रमुख स्थलों पर पंडाल भी सज गए हैं, लेकिन यातायात व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। शहर के व्यस्ततम क्षेत्र में सड़क की पटरियों पर वाहनों की पार्किंग से जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन

चौक घंटाघर के आसपास चारों मार्ग पर देवी प्रतिमाओं के पंडाल सजाए गए हैं। ऐसे में कुछ रास्ते संकरे हो गए हैं। दुर्गा पूजा महोत्सव की भीड़ को देखते हुए अभी सड़क की पटरियों पर की जाने वाली वाहनों की पार्किंग हटाने की व्यवस्था नहीं की जा सकी है। घंटाघर से शाहगंज मार्ग पर मंगलवार को डिवाइडर के किनारे व सड़क के बीच में बड़ी संख्या में बाइकें खड़ी दिखीं। यही हाल ठठेरीबाजार रोड का भी रहा। यहां पर भी डिवाइडर के दोनों तरफ व सड़क के बीच में वाहनों की पार्किंग की गई थी।
विज्ञापन

घंटाघर से गल्लामंडी मार्ग पर पंडाल के अगल-बगल लोग अपनी बाइकें डिवाइडर के बगल खड़ी किए थे। इस वजह से लोगों को आवागमन में दुश्वारियां झेलनी पड़ीं। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज से डाकखाना मार्ग पर भी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के सामने सड़क की खाली पटरियों पर पार्किंग दिखी। राहगीर राजकिशोर, राधेश्याम, मुन्नालाल ने बताया कि भीड़ बढ़ने पर अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न होती है। यातायात निरीक्षक राम निरंजन ने बताया कि सड़क की पटरी पर अवैध ढंग से वाहनों की पार्किंग के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed