{"_id":"692744f928f8ce915a04a523","slug":"if-there-was-no-divider-the-bus-would-have-fallen-into-the-ditch-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-145181-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: डिवाइडर न होता तो खाई में गिर जाती बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: डिवाइडर न होता तो खाई में गिर जाती बस
Wed, 26 Nov 2025 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 26 Nov 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
लकेहटा माफी मजरे सोनबरसा में मृतक के घर पर मौजूद दुर्घटना में घायल राजेश व अन्य ग्रामीण।
विंदेश्वरीगंज। लखनऊ के बिजनौर इलाके में अनूप खेड़ा के पास मंगलवार देर शाम बेकाबू ट्रक की टक्कर से बस पर सवार 30 बराती घायल हुए। बस में लकेहटा माफी मजरे सोनबरसा के नौ बराती शामिल थे। गांव निवासी राम अंजोर (76) की मौत हो गई। दुर्घटना में घायल अमरनाथ व लक्ष्मण का इलाज लोकबंधु अस्पताल में चल रहा है।
अस्पताल से डिस्चार्ज होकर बुधवार को घर पहुंचे बरातियों ने बताया कि ट्रक की स्पीड काफी तेज थी। ट्रक से टकराने के बाद बस घिसटते हुए कुछ दूर तक चली गई। डिवाइडर से टकराने के बाद बस रुकी, यदि डिवाइडर न होता, तो बस खाई में गिर जाती, अगर ऐसा होता तो कई लोगों की मौत हो जाती।
बुधवार को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर पहुंचे लकेहटा माफी मजरे सोनबरसा निवासी वासुदेव, सुशील, राजेश, सूरज, आदर्श व आदित्य ने बताया कि गांव निवासी राकेश के बेटे हेमंत का विवाह इटावा के मड़ैया गांव में मंगलवार को था। दोपहर बाद बरातियों के साथ बस इटावा जाने के लिए गांव से निकली। बस में 35 लोग सवार थे, जिसमें लकेहटा माफी मजरे सोनबरसा गांव के नौ लोग बैठे थे।
विज्ञापन
रास्ते में अनूप खेड़ा के पास से गुजरते समय अचानक तेज आवाज हुई। तभी एक ट्रक सामने से उनकी बस में भिड़ा दिखाई दिया। किसी को कुछ समझने का मौका नहीं मिला। ट्रक की स्पीड इतनी तेज थी कि बस घिसटते हुए डिवाइडर से टकराने के बाद रुकी।