फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   If there is no road then there is no vote, the movement gained momentum

Sultanpur News: सड़क नहीं तो वोट नहीं, आंदोलन ने पकड़ा जोर

Tue, 28 Nov 2023 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
If there is no road then there is no vote, the movement gained momentum
करौंदीकला (सुल्तानपुर)। करौंदीकला से रवनिया की 12 किलोमीटर लंबी सड़क की उपेक्षा ने आम जन के सब्र का पैमाना छलका दिया है। इसलिए बिना किसी नेता के इस सड़क के लिए एक बड़ा आंदोलन खड़ा हो गया है। इस स्वत: स्फूर्त आंदोलन की तैयारी पहले सोशल मीडिया पर चली और अब ग्रामीण खुद घर-घर पर्चा बांट रहे हैं। सड़क नहीं तो वोट नहीं के नारे के साथ बुधवार को करौंदी कला थाने तक एक जनाक्रोश यात्रा निकालने की तैयारी हो रही है।
विज्ञापन

हालांकि लोक निर्माण विभाग ने इसका प्रस्ताव भी भेज रखा है, किंतु रोज हो रहे हादसों के कारण अब लोग सब्र नहीं कर पा रहे हैं। मंगलवार को भी सुबह सड़क पर गड्ढे के कारण बांगर कला की तरफ से आ रही गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राॅली खुशियारी गांव के पास पलट गई। गनीमत रही कि चालक को चोट नहीं आई।
विज्ञापन

इस सड़क पर आशीष तिवारी, विनोद कुमार, संतोष तिवारी, अनिल , राम जगत यादव, सुरेश कुमार हरिजन, देवांश, रोहित सिंह सहित कई लोग वाहन पलटने से घायल हो चुके हैं, इसलिए 30 नवंबर को जनाक्रोश यात्रा निकालने के लिए बाकायदा एसडीएम को सूचना देकर अनुमति भी मांगी गई है। इस यात्रा को ऑटो रिक्शा चालकों ने भी समर्थन दिया है और वे खुद लाउड स्पीकर लेकर इसका प्रचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुस्से में हैं लोग, चाहते हैं तत्काल काम
इस आंदोलन से जुड़े विकास मिश्र आंदोलन के बारे में सवाल करने पर कविता सुनाते हैं। कहते हैं कि सत्ता से संघर्ष हमारा होना है, अब नेताओं से ना कोई रोना है। जनांदोलन की शक्ति बढ़ाकर, नेताओं में खौफ बीज बोना है। एक ही नारा एक नाम, रोड नहीं तो वोट नहीं। प्रदीप तिवारी कहते हैं कि इस आंदोलन में सत्तापक्ष विपक्ष सबका स्वागत है, जो हमारे साथ है। हम उसके साथ हैं। प्रशांत सिंह कहते हैं कि यह काम स्थानीय विधायक का है। उन्हें अब तक यह काम करा देना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed