फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   If approval is not given, tenders worth Rs 7 crore will be canceled

Sultanpur News: मंजूरी नहीं मिली तो निरस्त होंगे सात करोड़ के टेंडर

Fri, 28 Mar 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 28 Mar 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
If approval is not given, tenders worth Rs 7 crore will be canceled
खस्ताहाल सेमरी-सबई मार्ग।
सुल्तानपुर। सात करोड़ रुपये से पीडब्ल्यूडी की 15 सड़कों के पुनर्निर्माण का टेंडर निरस्त होने के कगार पर है। शुक्रवार तक शासन से कार्य की स्वीकृति नहीं मिली तो टेंडर निरस्त हो जाएगा। धनराशि मिलने की उम्मीद में विभाग की ओर से माह भर से टेंडर की तिथि बढ़ाई जा रही थी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने लखनऊ-गाजीपुर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त हुईं 15 सड़कों का पुनर्निर्माण कराने के लिए मंडलायुक्त के निर्देश पर शासन को करीब दो माह पहले प्रस्ताव भेजा था। विभाग ने धनराशि मिलने की उम्मीद में करीब एक माह पहले सभी सड़कों का टेंडर भी आमंत्रित कर लिया। टेंडर की निर्धारित आखिरी तिथि तक मार्ग निर्माण व धनराशि की स्वीकृति नहीं मिलने पर विभाग तीन बार टेंडर की तिथि बढ़ा चुका है। आखिरी बार 25 मार्च से टेंडर डालने की तिथि को बढ़ाकर 28 मार्च किया गया। इसके बाद भी बृहस्पतिवार शाम तक निर्माण की मंजूरी शासन से नहीं मिली।
विज्ञापन

विभाग के मुताबिक शुक्रवार तक स्वीकृति नहीं मिलने पर टेंडर निरस्त हो जाएगा। टेंडर निरस्त होने से 15 सड़कों के पुनर्निर्माण का मामला लटकने के आसार हैं। करीब चार साल से मार्ग का पुनर्निर्माण नहीं होने से हजारों लोगों को रोज दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मार्गों का भेजा गया था प्रस्ताव
1. लमकना-दूबेपुर मार्ग
2. टेबवा परवर संपर्क मार्ग
3. कोड़री से अनुसूचित बस्ती मार्ग
4. दूबेपुर मार्ग
5. पारा सामान्य बस्ती मार्ग
6. दरपीपुर संपर्क मार्ग
7. विजेथुआ-राजापुर मार्ग
8.कूरेभार-फुलौना मार्ग से अन्नू तिवारी का पुरवा
9. कटका-मायंग के कोहरइया से मोहधड़वा तक
10. मुसहर नचना मार्ग
11. घाटमपुर बाग से अहिरानी होते हुए स्कूल मार्ग
12. इनायतपुर घोंपा मार्ग
13. सबई संपर्क मार्ग
14. मुइली-चांदपुर मार्ग
15. बक्सी का पुरवा मार्ग

आज अपने आप निरस्त हो जाएगा टेंडर
पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि स्वीकृति की प्रत्याशा में टेंडर आमंत्रित किया गया है। धनराशि व निर्माण की स्वीकृति नहीं मिलने से शुक्रवार को अपने आप टेंडर निरस्त मान लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed