फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Idols taken out for immersion from 130 pandals

Sultanpur News: 130 पंडालों से विसर्जन के लिए निकलीं प्रतिमाएं

Sat, 19 Oct 2024 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 19 Oct 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Idols taken out for immersion from 130 pandals
सुल्तानपुर। शहर में देवी मां की विसर्जन शोभा यात्रा की धूम है। ऐतिहासिक दुर्गा पूजा महोत्सव के बाद बृहस्पतिवार को देवी प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा का जो सिलसिला शुरू हुआ, वो शुक्रवार को भी जारी रहा। आदि गंगा गोमती के सीताकुंड घाट पर पूरा शहर मां के अंतिम दर्शन को उमड़ पड़ा।
विज्ञापन


जिले के 130 पंडालों से विसर्जन के लिए प्रतिमाएं निकलीं गई हैं। शनिवार की देररात तक विसर्जन कार्यक्रम चलने की उम्मीद है। बृहस्पतिवार की देर शाम शहर के ठठेरी बाजार की मां दुर्गा (बड़ी दुर्गा) की पूजा अर्चना कर विसर्जन शोभा यात्रा निकाली गई। शुक्रवार को दिनभर देवी प्रतिमाओं की शोभा यात्रा शहर में ही भ्रमण करती रही। जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

सीताकुंड घाट पर देवी प्रतिमाओं का विसर्जन कार्यक्रम भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार की पूरी रात भर चलने की उम्मीद है। एडीजी एसबी शिरडकर, आईजी प्रवीण कुमार, डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना व एसपी सोमेन बर्मा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। सीताकुंड घाट पर माता रानी का अंतिम दर्शन करने के लिए दर्शनार्थियों का रेला उमड़ पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए
देवी प्रतिमाओं की शोभा यात्रा के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। स्वचलित स्टेज पर भक्ति लघु नाटिका का भी प्रदर्शन किया गया, जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा। कलाकारों ने राधा-कृष्ण लीला, मां की विभिन्न लीलाओं व सुदामा-कृष्ण प्रसंग के कार्यक्रम पेश किए गए। विसर्जन शोभा यात्रा के रास्ते में कई स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर व भंडारे का आयोजन किया गया।

हनुमानजी ने की अगुवाई
विसर्जन यात्रा में हनुमानजी की विशाल प्रतिमा की झांकी सबसे आगे थी। हनुमानजी की प्रतिमा दीवानी चौराहे पर आकर रुक गई। सभी देवी प्रतिमाओं के विसर्जन के बाद हनुमानजी की प्रतिमा यथा स्थान पहुंचाई जाएगी। आदि गंगा गोमती नदी में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए स्टीमर लगाए गए हैं। स्टीमर पर पीएसी के जवान हर समय मुस्तैद रहे।
इसौली घाट पर देवी प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन

सुल्तानपुर। बल्दीराय तहसील क्षेत्र में जगह-जगह पंडालों में स्थापित देवी प्रतिमाओं की गाजे-बाजे के साथ विसर्जन शोभा यात्रा निकाली गई। आदि गंगा गोमती नदी के इसौली घाट पर देर शाम शुरू हुआ देवी प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुक्रवार भोर तक चला। संवाद


प्रशासन की देखरेख में हुआ विसर्जन

कुड़वार (सुल्तानपुर)। गोमती नदी के स्थानीय घाट बृहस्पतिवार की रात से देवी प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हुआ। रात्रि करीब 10 बजे पीपरगांव से आई मूर्ति के विसर्जन से शुरूआत हुई। मूर्तियों के विसर्जन में लगे गोताखोर रामकुमार निषाद अपने अन्य साथियों के साथ नाव पर मूर्तियों को रखकर सम्मान पूर्वक गहरे पानी में ले जाकर विसर्जित करने में जुटे रहे। इस दौरान एडीएम प्रशासन, अपर पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में देवी प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। संवाद




नम आंखों से दी मां को विदाई
द्वारिकागंज (सुल्तानपुर)। क्षेत्र की बाजारों में चल रहे दुर्गा पूजा महोत्सव का बृहस्पतिवार को को समापन हो गया। क्षेत्र के कटका खानपुर, द्वारिकागंज, सुदनापुर, भटमई, सैफुल्लागंज, फुलौना, खरसोमा आदि बाजारों में दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने कस्बों में लगी मां के विभिन्न रूपों का दर्शन पूजन कर मन्नतें मांगी। श्रद्धालुओं ने रामलीला, नौटंकी, बिरहा गायन, जगराता आदि कार्यक्रम का खूब लुत्फ उठाया। बृहस्पतिवार की रात नम आंखों से श्रद्धालुओं को मां को अंतिम विदाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed