फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Husband beats wife to death with a stick for not answering the phone.

Sultanpur News: फोन न उठाने पर पत्नी को लाठी से पीटकर मार डाला

Tue, 24 Mar 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 24 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Husband beats wife to death with a stick for not answering the phone.
धनपतगंज के सेवरा (चरथई) गांव में मृतका के बच्चों का बयान लेती धनपतगंज थानाध्यक्ष। -स्रोत-पुलिस
धनपतगंज। पति का फोन न उठाना पत्नी को भारी पड़ गया। नाराज पति सोमवार शाम जब घर पहुंचा तो इसी बात पर दोनों में विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि सेवरा (चरथई ) निवासी पति नकछेद ने अपनी पत्नी कुसुम (46) की मंगलवार सुबह लाठी से पीटकर हत्या कर दी। मृतका के चचेरे देवर की तहरीर पर पुलिस ने हत्यारोपी पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक नकछेद मजदूरी करता है। सोमवार शाम नकछेद ने पत्नी कुसुम को फोन किया। किसी कारणवश कुसुम फोन नहीं उठा सकीं। इसी बात से नकछेद नाराज हो गया। रात में घर पहुंचा तो उसका पत्नी से विवाद हो गया। रात बीतने के बाद मंगलवार सुबह फिर पति व पत्नी के बीच कहासुनी होने लगी। आरोप है कि बात बढ़ने पर पति ने लाठी से अपनी पत्नी कुसुम पर हमला कर दिया। आरोपी की पिटाई से गंभीर रूप से घायल कुसुम की घर में ही मौत हो गई। शोर सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे तो कमरे में नजारा देखकर अवाक रह गए। कुसुम देवी घायल अवस्था में फर्श पर पड़ी थीं, उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने धनपतगंज पुलिस को वारदात की जानकारी दी। धनपतगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार ने बताया कि मृतका के चचेरे देवर राम नेवल कोरी की तहरीर पर आरोपी नकछेद के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया
कुसुम के दो पुत्र व एक पुत्री है। बड़ा पुत्र तिलकराज (22) बाहर रहता है। छोटा पुत्र उदयभान (09) व पुत्री दीक्षा (08) घटना के समय घर पर मौजूद थे। मां की मौत से बच्चे पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। वारदात से बच्चे दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed