फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   hospital

Sultanpur News: तय पैथोलॉजी से अल्ट्रासाउंड नहीं कराने पर चिकित्सक ने ऑपरेशन से किया इंकार

Mon, 12 Dec 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
hospital
सुल्तानपुर। जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। सोमवार को जिला अस्पताल में महिला का पथरी का ऑपरेशन होना था, लेकिन अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट को लेकर विवाद शुरू हो गया। ऑपरेशन करने वाले चिकित्सक ने पहली अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट को खारिज कर दो पैथोलॉजी का नाम लेते हुए दोबारा अल्ट्रासाउंड कराने को कहा।
विज्ञापन

शहर के शाहगंज निवासी शकील अहमद की पत्नी यासमीन के पेट में काफी दिन से दर्द था। शकील ने जिला अस्पताल में यासमीन को डॉ. रमेश को दिखाया था। शकील के अनुसार चिकित्सक के कहने पर उन्होंने एक निजी पैथोलॉजी से अल्ट्रासाउंड कराया था। रिपोर्ट देखने के बाद पता चला कि यासमीन को पथरी की दिक्कत है। उसका ऑपरेशन करना होगा। सोमवार को ऑपरेशन की तारीख मिली थी। सारी जांच होने के बाद जब डॉ. रमेश ने अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देखी तो उसे गलत बताते हुए दो अन्य निजी पैथोलॉजी से अल्ट्रासाउंड कराने को कहा।
विज्ञापन

शकील ने पैसे की तंगी और आयुष्मान कार्ड धारक होने की बात कही तो चिकित्सक भड़क गए। उन्होंने कहा कि तय केंद्र से अल्ट्रासाउंड नहीं कराने पर किसी तरह की गड़बड़ी की जिम्मेदारी उनकी नहीं होगी। उसके बाद शकील और अन्य परिजन जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एससी कौशल के पास पहुंचे और पूरी बात बताई। सीएमएस ने संबंधित चिकित्सक को ऑपरेशन करने को कहा। सीएमएस ने बताया कि मंगलवार को यासमीन का ऑपरेशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहतर अल्ट्रासाउंड के लिए कहा : डॉ. रमेश
डॉ. रमेश ने बताया कि यासमीन के गॉल ब्लैडर में पथरी है। पति ने अपनी मर्जी से निजी पैथोलॉजी से अल्ट्रासाउंड कराया था। हमने बेहतर अल्ट्रासाउंड के लिए कहा था। महिला को भर्ती किया गया है। मंगलवार को उसका ऑपरेशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed