फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Hon'ble government and departments trust due to closure of fund

निधि बंद होने से माननीयों को सरकार व विभागों का भरोसा 17-01-42

Sun, 20 Dec 2020 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
Hon'ble government and departments trust due to closure of fund
सुल्तानपुर। कोरोना काल में सांसद व विधायक निधि बंद होने से माननीयों के हाथ बंध गए हैं। अब क्षेत्रीय लोगों की अपेक्षाएं सरकार व विभागों के भरोसे रह गई हैं। माननीय जरूरतमंदों की अपेक्षाएं पूरी करने के लिए विभागों व सरकार में पैरवी कर रहे हैं।
विज्ञापन

फिलहाल इसके बाद भी वे कुछ कार्य नहीं करा पा रहे हैं। हालांकि सत्ता में होने का लाभ माननीयों को मिल रहा है। सत्तासीन माननीय विभागों से अपने क्षेत्र का कुछ कार्य करवा ले रहे हैं। योजनाओं में भी उनके क्षेत्र को स्थान मिल रहा है।
विज्ञापन

भाजपा सदर (जयसिंहपुर) विधायक सीताराम वर्मा का कहना है कि कोरोना महामारी पूरे देश की समस्या है। निधि बंद होने से कार्य पर बहुत प्रभाव नहीं पड़ा। खासकर गंभीर रोगों से ग्रसित लोगों के इलाज में मुख्यमंत्री कोष से बहुत लोगों की मदद कराई। विकास कार्य में कहीं रुकावट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैंडपंप, विद्यालय कक्ष निर्माण समेत क्षेत्र के लोगों की कुछ छोटी जरूरतों को पूरा करने में निधि की वजह से दिक्कत आई है लेकिन कोई कार्य रुक नहीं रहा है। पेयजल के लिए गांवों में टंकी बन रही है।
हैंडपंप की जरूरत की खत्म हो जा रही है। जरूरी कार्यों के लिए विभागों से कार्य कराया जा रहा है। कुछ कार्य क्षेत्र पंचायतों से भी कराए जा रहे हैं। हर क्षेत्र में कार्य के लिए सरकार पैसा दे रही है।
कादीपुर भाजपा विधायक राजेश गौतम बताते हैं कि विधायक निधि से बंद किए जाने से कुछ दिक्कत जरूर आई है लेकिन सब लोग समझदार हैं। कोई कार्य के लिए दबाव नहीं डालता है। सोलर व विद्यालय कक्ष के लिए लोग बात करते हैं लेकिन निधि बंद होने की जानकारी सबको है, इसलिए खास दिक्कत नहीं आती।
कुछ छोटे छोटे कार्यों के लिए विभागों में पैरवी करवा कर कराया जा रहा है। क्षेत्र के गंभीर रोगियों को इलाज के लिए मुख्यमंत्री की निधि से करीब ढाई करोड़ धनराशि दिलाई गई है।

इलाज के कार्य में मुख्यमंत्री ने दरियादिली दिखाई है। क्षेत्र के लोगों की छोटी जरूरतों का निस्तारण शासन, संबंधित विभाग, नगर निकाय व पंचायतों से कराया जा रहा है। कोरोना काल में भी सरकार ने विकास कार्य जारी रखा है। क्षेत्र के लोगों को कोई दिक्कत नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed