{"_id":"5a466e294f1c1b0d788b5b33","slug":"heavy-fog-and-severe-cold","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे की आगोश में रहा जिला, सर्दी ने कंपाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे की आगोश में रहा जिला, सर्दी ने कंपाया
Amarujala Bureau
Updated Fri, 29 Dec 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
लोगों को परेशानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में मौसम की मार से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। कई दिनों से कोहरा रहने से ठंड में कमी नहीं आ रही है। शुक्रवार को सुबह के समय आसमान में घना कोहरा छाया रहा। घने कोहरे के दौरान सफर करने वाले लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कोहरे से चार पहिया व दो पहिया वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलने के लिए मजबूर होना पड़ा। सड़कों पर चलने वाले वाहनों की स्पीड काफी कम रही।
विज्ञापन
घना कोहरा रहने से ट्रेन व रोडवेज की बसों समेत अन्य वाहनों की गति काफी धीमी रही। ट्रेन व बस से सफर करने वाले मुसाफिरों को कड़ाके की ठंड में परेशानी उठानी पड़ रही है। ठंड से बचाव के लिए जिला प्रशासन की ओर से अलाव जलवाने का इंतजाम नाकाफी सांबित हो रहा है। ग्रामीण इलाकों में अभी तक अधिकतर स्थानों पर अभी तक अलाव का पर्याप्त इंतजाम नहीं किया जा सका है। मलिकपुर निवासी अधिवक्ता वीर विक्रम सिंह ने बताया कि कटका बाजार, सुदनापुर, गुप्तारगंज, कूरेभार, बाबूगंज बाजार में अभी तक अलाव नहीं जलवाया गया है। लोग कड़ाके की ठंड में बेहाल है। मुरलीनगर, गजेहड़ी, कुड़वार, सुरेशनगर, वलीपुर, लंभुआ समेत कई अन्य बाजारों में अलाव नहीं जलाया गया है। लोग बाजार में स्वयं अलाव की व्यवस्था में जुटे हैं।
विज्ञापन
7 डिग्री सेल्सियस रहा पारा
मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को कोहरा व धुंध रहने के साथ ही ठंड में वृद्घि होने का अनुमान है। नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज फैजाबाद के मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र कुमार सिंह नागा ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 18.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 7.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसमें सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस की कमी रही। मौसम में आर्द्रता (नमी)100-88 फीसदी रही। उत्तरी-पुरवा हवा की गति 1.1 किमी/घंटे रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन