{"_id":"59551c8c4f1c1be94a8b4c7c","slug":"heat-wave-is-on-in-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिलचिलाती धूप से तर-ब-तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिलचिलाती धूप से तर-ब-तर
Amarujala Bureau
Updated Thu, 29 Jun 2017 08:58 PM IST
विज्ञापन
गर्मी ने किया बेहाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में हो रही भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल हो गया है। बृहस्पतिवार को दिन भर हुई चिलचिलाती धूप से अधिकतम तापमान बढ़कर 38.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को आसमान में हल्के बादल रहने और तापमान में वृद्घि का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को सुबह के समय मौसम साफ रहा और धूप निकल आई। सुबह करीब नौ बजे से ही कड़ी धूप होने लगी। दोपहर के समय हो रही चिलचिलाती धूप से लोग बेहाल हो गए। इससे लोगों को लगातार चौथे दिन भी भीषण गर्मी से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
इस दौरान पुरवा हवा चलने से लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे। द मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र कुमार सिंह नागा ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन