{"_id":"5733613a4f1c1bf120919b82","slug":"heat-wave-causing-trouble","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल
Amarujala Bureau
Updated Wed, 11 May 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
गर्मी से राहत नहीं
- फोटो : अमर उजाला
जिले में बुधवार को भीषण गर्मी होने से जनजीवन बेहाल हो गया। पुरवा हवा चलने से उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को आसमान में हल्के बादल रहने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन
बुधवार को सुबह के समय मौसम साफ रहा और धूप निकल आई। दोपहर के समय तेज धूप होने लगी। दिन में भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल हो गया। धूप से बचाव के लिए लोगों को गमछा व छाता का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
दोपहर के समय स्कूलों में छुट्टी होने पर बच्चों को तेज धूप के बीच घर जाना पड़ा। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को आसमान में हल्के बादल रहने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन
नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह नागा ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।