{"_id":"60996e978ebc3e36da422f6c","slug":"heart-patient-didnt-get-oxygen-died-sultanpur-news-lko577608765","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्ट के मरीज को नहीं मिली ऑक्सीजन, घर पर तोड़ दिया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार्ट के मरीज को नहीं मिली ऑक्सीजन, घर पर तोड़ दिया दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्तपुर। हार्ट की मरीज महिला की तबीयत रविवार की सुबह अचानक खराब हो गई। पत्नी की जिंदगी बचाने के लिए पत्नी उसे लेकर प्राइवेट नर्सिंग होम में पहुंचा, जहां जांच के बाद ऑक्सीजन की कमी बताकर व्यवस्था करने की सलाह दी गई।
ऑक्सीजन की व्यवस्था करने के लिए पति कई नर्सिंग होम का चक्कर काटता रहा, लेकिन कहीं भी उसे ऑक्सीजन नही मिला। ऑक्सीजन न मिलने पर पति अपनी पत्नी को लेकर घर पहुंच गया, जहां उसकी मौत हो गई।
दोस्तपुर नगर पंचायत स्थित मोहल्ला कजियाना निवासी दयाराम की पत्नी ईशा देवी (50) हार्ट की पेंशेंट थी। ईशा देवी का इलाज लखनऊ से चल रहा था। रविवार की सुबह ईशा देवी की अचानक तबीयत खराब हो गई।
विज्ञापन
पत्नी को लेकर दयाराम दोस्तपुर में एक नर्सिंग होम में पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने ईशा देवी की जांच की तो पता चला कि उसका ऑक्सीजन लेवल कम हो गया है। चिकित्सकों ने दयाराम से ऑक्सीजन की व्यवस्था करने की बात कही।
दयाराम दोस्तपुर में कई नर्सिंग होमों में जाकर ऑक्सीजन की मांग करता रहा, लेकिन कहीं से उसे मदद नहीं मिली। थक-हारकर दयाराम पत्नी को लेकर घर पहुंच गया, जहां शाम को उसकी मौत हो गई।