{"_id":"5edd031c8ebc3e90591e597a","slug":"hearing-in-civil-courts-from-today-sultanpur-news-lko524896672","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से दीवानी न्यायालय की सभी अदालतों में होगी मुकदमों की सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से दीवानी न्यायालय की सभी अदालतों में होगी मुकदमों की सुनवाई
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कारोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए किए गए लॉकडाउन से बंद चल रही दीवानी न्यायालय की अदालतें सोमवार से खुल जाएंगी। हाईकोर्ट के निर्देश पर न्यायिक अधिकारी मुकदमों की सुनवाई करेंगे। कोर्ट खुलने का लंबे समय से इंतजार कर रहे वादकारियों की मुकदमों की सुनवाई शुरू हो जाने से राहत मिल जाएगी।
कोविड-19 के चलते से जिले की दीवानी न्यायालय में मुकदमों की सुनवाई करीब ढाई माह से बाधित चल रही है। फौजदारी व सिविल प्रकृति के सभी मुकदमों में जनरल डेट नियत की जा रही थी। कोर्ट परिसर में वादकारियों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया था।
हाईकोर्ट ने पिछले दिनों केवल जमानत प्रार्थनापत्रों और अग्रिम जमानत प्रार्थनापत्रों पर सुनवाई करने का निर्देश दिया था। फौजदारी व सिविल प्रकृति के मुकदमों की सुनवाई नहीं होने से वादकारी परेशान थे।
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने सोमवार से दीवानी न्यायालय की सभी अदालतों में मुकदमों की सुनवाई करने का निर्देश दिया है। इसके लिए प्रभारी जिला जज उत्कर्ष चतुर्वेदी ने भी दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। उन्होंने सभी न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित समय से कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश दिया है।
अदालतों में मुकदमों की सुनवाई शुरू हो जाने से वादकारियों को राहत मिल जाएगी। हालांकि, जून माह में ग्रीष्मकालीन अवकाश होने के कारण सिविल प्रकृति के मुकदमों की सुनवाई होने के बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।