{"_id":"69b4520b0410c9d7200bcc42","slug":"hearing-in-bjp-mlcs-case-postponed-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-152011-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: भाजपा एमएलसी के केस में सुनवाई टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: भाजपा एमएलसी के केस में सुनवाई टली
Fri, 13 Mar 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सपा सरकार में तत्कालीन कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति का पुतला फूंकने के आरोप से जुड़े मामले में भाजपा एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ल सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ चल रहे मुकदमे में शुक्रवार को सुनवाई की तिथि नियत रही। फिलहाल, मामले में कार्यवाही आगे नहीं बढ़ सकी। अदालत ने मामले में अगली कार्यवाही तय करने के लिए पत्रावली सुरक्षित कर ली है। मामले में 16 मार्च को अगली तारीख तय की जाएगी।
अमेठी कोतवाली के तत्कालीन उप निरीक्षक आनंद भूषण बेलदार ने 25 फरवरी 2014 की घटना बताते हुए तत्कालीन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति का पुतला फूंकने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने गोविंद नारायण शुक्ल (वर्तमान में एमएलसी), सह आरोपी रश्मि सिंह, काशी प्रसाद, सुधांशु शुक्ल, वेद प्रकाश पांडेय, मानवेंद्र सिंह व सदाशिव पांडेय के खिलाफ चार्जशीट पेश की थी। संवाद