{"_id":"6a63ad0240d6e3d6f708f5a6","slug":"hearing-adjourned-in-the-cases-of-somnath-bharti-satyendar-jain-and-kumar-vishwas-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-161295-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सोमनाथ भारती, सत्येंद्र जैन व कुमार विश्वास के केस में सुनवाई टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सोमनाथ भारती, सत्येंद्र जैन व कुमार विश्वास के केस में सुनवाई टली
Fri, 24 Jul 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दिल्ली के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती, पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन और कुमार विश्वास के खिलाफ चल रहे आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में शुक्रवार को न्यायाधीश के अवकाश पर होने के कारण सुनवाई टल गई। इस मामले में आरोपियों को 10 अगस्त को अदालत में हाजिर होने के लिए कहा गया है।
अमेठी कोतवाली के तत्कालीन थाना प्रभारी मो. हमीद ने पांच मई 2014 की घटना बताते हुए सोमनाथ भारती, सत्येंद्र जैन और कुमार विश्वास समेत अन्य के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप प्राथमिकी दर्ज कराई थी। तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट पेश की है। मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रही है। संवाद