फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Harassment is being done at the behest of ruling party: Monu

सत्तापक्ष के इशारे पर उत्पीड़न किया जा रहा: मोनू

Wed, 16 Jun 2021 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Harassment is being done at the behest of ruling party: Monu
धनपतगंज। (सुल्तानपुर)। जिला पंचायत अध्यक्ष की घोषणा होते ही शह-मात का खेल शुरू हो गया है। चुनाव को लेकर धनपतगंज के पूर्व प्रमुख यशभद्र सिंह मोनू ने प्रशासन व सत्तापक्ष पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। बुधवार को वे अपने आवास पर पत्रकारों से मुखातिब थे।
विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि अध्यक्ष पद पर उनकी बहन अर्चना सिंह की जीत पक्की है। चुनाव को एक पक्षीय करने और चुनाव से उनकी बहन (प्रत्याशी) को हटाने के लिए उनके परिवार के खिलाफ सत्तापक्ष व विधायकों के इशारे पर साजिश रचकर जिला प्रशासन उनका उत्पीड़न कर रहा है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन उनके परिवार के खिलाफ ज्यादती कर रहा है। सत्ता दल के इशारे पर परिवार को परेशान करने के लिए उनके खिलाफ फर्जी मुकदमे लिखे जा रहे हैं। यह सब जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव से उनके परिवार को हटाने के लिए षड़यंत्र के तहत किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने खुद के साथ अपने परिवार की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े किए और कहा कि वह और उनका परिवार किसी भी साजिश का शिकार हो सकता है। जिला प्रशासन इस बात को लेकर गंभीर नहीं है।

कान्फ्रेंस के दौरान मौजूद जिला पंचायत सदस्य और जिला पंचायत अध्यक्ष पद की दावेदार अर्चना सिंह ने कहा कि आत्मरक्षा का अधिकार प्रत्येक व्यक्ति को है। वह एक महिला हैं। उन्हें भी अपनी आत्मरक्षा का अधिकार है। उनके खिलाफ अनावश्यक रूप से एक पुराने वीडियो को वायरल कर साजिश रची जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed