फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Had to give exam at railway station also

Sultanpur News: रेलवे स्टेशन पर भी देनी पड़ी परीक्षा

Mon, 08 Sep 2025 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 08 Sep 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Had to give exam at railway station also
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नबर एक पर पीईटी अभ्य​र्थियों की लगी भीड़।
सुल्तानपुर। प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) के दूसरे दिन रविवार को वापसी के लिए रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। अभ्यर्थियों की भीड़ देखते हुए परिवहन निगम की ओर से 39 बसों को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन


रविवार को पीईटी देने के लिए कई जिलों के परीक्षार्थी आए थे। प्रथम पाली की परीक्षा देने के बाद दोपहर करीब साढ़े 12 बजे रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भीड़ लग गई। अंबाला से बरौनी जाने वाली डाउन हरिहर एक्सप्रेस स्थानीय स्टेशन पर पहुंची। स्टेशन पर 400 से अधिक अभ्यर्थी इस ट्रेन से गाजीपुर जाने के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर हरिहर एक्सप्रेस दोपहर 12:30 बजे पहुंची। सुरक्षा के मद्देनजर आरपीएफ और जीआरपी की टीम मुस्तैद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज परिसर में दोपहर में पीईटी परीक्षा छूटने के बाद आने वाले अभ्यर्थियों को बसों से रवाना किया गया। स्टेशन इंचार्ज नान्हूराम सरोज ने बताया कि वाराणसी, रायबरेली, अकबरपुर और गाजीपुर जाने के लिए 39 बसें लगाई गई थीं। बसों के भरने के बाद उन्हें रवाना किया जाता रहा। शाम को अभ्यर्थियों को लेकर बसें विभिन्न रूटों पर गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed