फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Gram Panchayats will prosper, facilities will be available

Sultanpur News: समृद्ध होंगी ग्राम पंचायतें, मिलेंगी सुविधाएं

Thu, 23 Oct 2025 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 23 Oct 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Gram Panchayats will prosper, facilities will be available
सुल्तानपुर। राशन कार्ड, आधार कार्ड, नौकरी, जाति, निवास, आय प्रमाणपत्र समेत अन्य आवेदन व पंजीकरण अब ग्राम पंचायताें से ही हो सकेंगे। लोगों को अब शहर आने के लिए समय खराब नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

जनसुविधा केंद्र पहुंचने में लगने वाला खर्च भी बचेगा। ग्राम पंचायतों के पंचायत भवन में निर्धारित दर पर लोगों को विभिन्न सुविधाएं मिलेंगी। इससे मिलने वाले धन से ग्राम पंचायतें भी समृद्ध होंगी।
विज्ञापन

पंचायतराज विभाग की ओर से प्रत्येक ग्राम पंचायतों के सचिवालयों में जनुसविधा केंद्र संचालित किए जाने की तैयारी है। निदेशालय के निर्देश पर पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर 10 विकास खंडों की 50 ग्राम पंचायतों के पंचायत सहायकों का प्रशिक्षण 15 अक्तूबर को लखनऊ में करा दिया गया। केंद्र का संचालन बैंक करेस्पॉन्डेंट (बीसी) के रूप में करेंगे। केंद्र का संचालन जल्द शुरू हो जाएगा। आवेदन व पंजीकरण में मिलने वाले शुल्क से ग्राम पंचायतों की अतिरिक्त आमदनी होगी। इसके संचालन के बाद अन्य ग्राम पंचायतों के पंचायत सहायकों को प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रोजेक्ट मैनेजर अरुण देव मिश्र ने बताया कि सभी सुविधाओं के लिए अलग-अलग शुल्क निर्धारित होगा। लोग शुल्क जमा करके सुविधाएं ले सकेंगे। साथ ही पंचायत सहायक विभागीय कार्य भी करेंगे।
बॉक्स
इन ब्लॉकों की ग्राम पंचायतों में संचालन की तैयारी
ब्लॉक - चयनित ग्राम पंचायतों की संख्या
अखंडनगर- 4
बल्दीराय- 6
भदैंया- 2
धनपतगंज- 10
दूबेपुर- 8
जयसिंहपुर- 4
कादीपुर- 3
कुड़वार- 5
लंभुआ- 4
पीपीकमैचा- 4

चार ब्लॉक की ग्राम पंचायतें रह गईं वंचित
पहले चरण में 10 विकास खंडों की 50 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। मोतिगरपुर, दोस्तपुर, करौंदीकला व कूरेभार विकास खंड की ग्राम पंचायतें पायलट प्रोजेक्ट में शामिल होने से वंचित रह गईं।


बेहतर ढंग से हो सकेगा संचालन
जिला पंचायतराज अधिकारी अभिषेक शुक्ल ने बताया कि सीएससी का संचालन सभी ग्राम पंचायतों में शुरू किया गया है, लेकिन जानकारी के अभाव में अच्छा कार्य नहीं हो पा रहा था। इन ग्राम पंचायताें में अब बेहतर ढंग से संचालन हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed