{"_id":"5e3708908ebc3e4b19023a46","slug":"gram-panchayat-officer-suspended-for-indiscipline-sultanpur-news-lko506301352","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुशानहीनता में ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुशानहीनता में ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित
विज्ञापन
अमेठी। अधिकारियों की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की अवहेलना व मनमानी अमेठी विकास खंड में तैनात एक ग्राम पंचायत अधिकारी को भारी पड़ी। डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित कर अपने कार्यालय से संबद्ध करते हुए एडीओ पंचायत भादर को विभागीय जांच की जिम्मेदारी दी है।
अमेठी ब्लॉक में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी अनुराग यादव को पूर्व में गड़ेरी व मोचवा ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी दी गई थी। कुछ दिन पूर्व डीएम की ओर से जारी एक आदेश में अनुराग को दोनों गांव से हटाकर उनके स्थान पर गड़ेरी में अखिलेश कुमार त्रिपाठी व मोचवा में हीरालाल सोनी को तैनाती दी गई थी।
अनुराग से दोनों गांवों का संपूर्ण चार्ज तत्काल नई तैनाती पर गए सचिवों को हस्तगत कराने को कहा गया था। बावजूद इसके अनुराग ने चार्ज नहीं दिया।
इतना ही नहीं अनुराग पर आवंटित ग्राम पंचायतों में कराए गए कार्यों का विवरण प्रिया सॉफ्ट पर फीड कराकर दैनिक एवं मासिक पुस्तिका बंद न करने, चौदहवें वित्त/चतुर्थ राज्य वित्त आयोग की धनराशि का आहरण/उपभोग पीएफएमएस के बजाए चेक से करने व ग्राम निधि खाता-6 का खाता बिना सक्षम स्तर की अनुमति के दूसरे बैंक में खोलने का भी आरोप है।
विज्ञापन
डीपीआरओ देवेंद्र सिंह ने ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित करते हुए उसे अपने कार्यालय से संबद्ध किया है। डीपीआरओ ने बताया कि निलंबित सचिव की विभागीय जांच सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) भादर को दी गई है।