फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Government should be serious on the problems of farmers

Sultanpur News: किसानों की समस्याओं पर गंभीर हो सरकार

Thu, 21 Sep 2023 11:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 21 Sep 2023 11:17 AM IST
विज्ञापन
Government should be serious on the problems of farmers
सुल्तानपुर। भारतीय किसान यूनियन (अंबावता गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अंबावता बुधवार को सुल्तानपुर पहुंचे तो उनके स्वागत में संगठन के किसान उमड़ पड़े। भरे हुए पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में किसानों को संबोधित करते हुए चौधरी ऋषिपाल ने कहा कि किसानों और मजदूरों की समस्याओं के प्रति सरकारों को गंभीर होना पड़ेगा। इसके लिए सुल्तानपुर की तरह ही पूर्वांचल में मजबूत संगठन को सहेज कर रखना पड़ेगा।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि किसान समस्याओं के लिए जहां भी जरूरत होगी, वे संघर्ष के लिए तैयार हैं। वे किसानों के ऋणी हैं जिन्होंने उन्हें इतना प्यार दिया है। इससे पहले राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रूपेश शुक्ल की अगुवाई में किसानों ने माल्यार्पण कर उनका जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन



अंत में किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट संजीव कमुार यादव और क्षेत्राधिकारी नगर राघवेंद्र चतुर्वेदी को सात सूत्री मांगपत्र सौंपा। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद मिश्र, प्रदेश महामंत्री आनंद प्रताप सिंह, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष मिश्रा, प्रदेश सचिव रमेश शर्मा, गिरीशचंद्र पांडेय, हरीश पाठक, संतोष मिश्र, रमेश शर्मा, गिरीश चंद्र पांडेय, मीना, प्रीती व सुमित्रा सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed