{"_id":"66ecacf49819340a3d0a8814","slug":"government-high-school-khara-will-be-constructed-with-rs-132-crore-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-119283-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: 1.32 करोड़ से होगा राजकीय हाईस्कूल खारा का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: 1.32 करोड़ से होगा राजकीय हाईस्कूल खारा का निर्माण
Fri, 20 Sep 2024 04:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 20 Sep 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय खारा को अपग्रेड कर राजकीय हाईस्कूल बनाया जाएगा। शासन से मंजूरी मिलने के बाद निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। विद्यालय निर्माण के लिए एक करोड़ 32 लाख 70 हजार की धनराशि जारी कर दी गई है। इसके साथ ही राजकीय हाईस्कूल निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।
धनपतगंज ब्लॉक क्षेत्र में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक खारा का संचालन किया जा रहा है। यहां आसपास कोई राजकीय हाईस्कूल नहीं होने से बच्चों को पढ़ाई के लिए दूर जाना पड़ता है। बच्चों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक वर्ष पहले इस परिसर को अपग्र्रेड कर हाईस्कूल संचालन का प्रोजेक्ट शासन को भेजा गया था। शासन से मंजूरी मिलने के बाद धन आवंटन में पेंच फंसा था। अब धनावंटन होने के बाद निर्माण शुरू करने की कवायद तेजी से चल रही है। उत्तर प्रदेश समाज कल्याण निर्माण निगम लिमिटेड को भवन निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला समन्वयक समग्र शिक्षा अखिलेश पांडेय ने बताया कि राजकीय हाईस्कूल खारा का निर्माण 424 स्क्वायर मीटर में होगा। यहां कंप्यूटर लैब, विज्ञान कक्ष, पुस्तकालय और कक्षा कक्ष के अलावा अतिरिक्त कक्ष का निर्माण होगा। जल्द ही निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
गुणवत्ता पूर्ण निर्माण के लिए होगी सतत निगरानी
निर्माण में कोई अनियमितता न हो, कार्य गुणवत्तापूर्ण किया जाए इसके लिए निर्माणदाई संस्था को निर्देशित किया गया है। इसके लिए सतत निगरानी की जाएगी। वर्ष 2025 में कक्षा नौ और 10 के संचालन का लक्ष्य बनाया गया है।
-रविशंकर, जिला विद्यालय निरीक्षक