{"_id":"684330bb56f472180c092b87","slug":"girl-going-to-computer-center-molested-case-filed-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-134597-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: कंप्यूटर सेंटर जा रही छात्रा से छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: कंप्यूटर सेंटर जा रही छात्रा से छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज
Fri, 06 Jun 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 06 Jun 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। कंप्यूटर सेंटर जा रही एक छात्रा से रास्ते में कुछ युवकों ने छेड़छाड़ की। पीड़िता के अनुसार, वह कस्बे में कंप्यूटर सीखती है। बृहस्पतिवार शाम चार बजे वह घर से कंप्यूटर क्लास के लिए निकली थी। आरोप है कि रास्ते में शाहपुर लपटा का मयंंक पांडेय अपनी बाइक को पास में लगाकर आपत्तिजनक बातें करने लगा।
विरोध करने पर उसने और बाइक पर पीछे बैठे धर्मेंद्र विश्वकर्मा ने छेड़छाड़ की। पीड़िता ने मामले की जानकारी परिजन को दी। इस दौरान पहुंचे पीड़िता के परिजन के साथ भी आरोपियों ने अभद्रता की। पीड़िता परिजन के साथ थाने पहुंची। इतना ही नहीं आरोपी अपने साथियों के साथ छात्रा के घर में घुस गए और परिजन को पीटा।
थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने चार नामजद व छह अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर नामजद आरोपियों का शांतिभंग में चालान किया है।