{"_id":"69b6f40d7eaeb6c1630b59a3","slug":"general-knowledge-was-easy-now-waiting-for-the-result-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-152120-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सामान्य ज्ञान रहा आसान, अब परिणाम का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सामान्य ज्ञान रहा आसान, अब परिणाम का इंतजार
Sun, 15 Mar 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा रविवार को जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में संपन्न हुई। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने पेपर को पूर्व की अपेक्षाकृत आसान बताया। बताया कि इस बार का प्रश्नपत्र उत्तर प्रदेश पुलिस की पिछली परीक्षाओं की तुलना में काफी सरल रहा। परीक्षार्थियों का कहना था कि अब परीक्षा परिणाम का इंतजार है।
उन्नाव से आए पवन कुमार ने बताया कि सामान्य ज्ञान में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री से जुड़ा सवाल बेहद आसान था। गणित और रीजनिंग के प्रश्न भी ज्यादा कठिन नहीं थे। तैयारी अच्छी थी, इसलिए पेपर बढ़िया गया। लखनऊ से आए रवि ने बताया कि पेपर सरल रहा। कुछ सवाल कठिन जरूर रहे, लेकिन हल कर दिया। समय की थोड़ा समस्या हुई। पढ़ाई करने वाले अभ्यर्थियों के लिए पेपर काफी संतुलित रहा।
लखनऊ के विकास ने बताया कि दरोगा बनने के लक्ष्य के साथ परीक्षा देने आए हैं। पेपर काफी हद तक सरल था। ज्यादातर वही सवाल आए जिनकी तैयारी की थी। दो पालियों की लगातार दूसरे दिन शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न होने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी कुमार हर्ष व पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शहर के रामकली बालिका इंटर कॉलेज, कोतवाली देहात के महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज उतुरी में बने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस ड्यूटी, सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अन्य अधिकारियों ने केंद्रों का जायजा लिया।