फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Fury expressed in the Urdu teacher recruitment process

उर्दू शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में देेरी पर पीस पार्टी ने जताया रोष

Tue, 17 Nov 2020 09:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 09:35 PM IST
विज्ञापन
Fury expressed in the Urdu teacher recruitment process
सुल्तानपुर। 4,000 उर्दूू शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए पीस पार्टी के पदाधिकारियों ने मंगलवार जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने उर्दू शिक्षक भर्ती प्रक्रिया की अविलंब शुरुआत कराने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट जाकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को पीस पार्टी की ओर से जिला मुख्यालय पर 4,000 उर्दू शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष आरिफ हाशमी ने कहा कि वर्ष 2016 में 4,000 उर्दू शिक्षक भर्ती का शासनादेश जारी हुआ।
विज्ञापन

22 मार्च 2017 से भर्ती काउंसिलिंग शुरू की गई। बाद में भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई। इसको लेकर आवेदकों की ओर से उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई। उच्च न्यायालय की ओर से 2019 में उर्दू शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पूर्ण कराने का आदेश सरकार को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी अभी तक उर्दू शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। तत्काल रुकी हुई उर्दू शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को शुरू नहीं कराया गया तो संगठन विशाल प्रदर्शन करेगा। इस दौरान कलेक्ट्रेट में जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया गया। प्रदर्शन करने वालों में जुनैद, आदिल मिर्जा, रेहान, मिस्टर खान, तवरेज, अफरोज, लियाकत समेत अन्य कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed