फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Fun school started, children did yoga

Sultanpur News: चली मस्ती की पाठशाला, बच्चों ने किया योग

Thu, 22 May 2025 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 22 May 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Fun school started, children did yoga
उच्च प्राथमिक विद्यालय बभनगवां में योग करते बच्चे।
सुल्तानपुर। उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों में बुधवार को समर कैंप की शुरुआत हो गई। पहले दिन बच्चों ने योग किया और खेलकूद में प्रतिभाग किया। इसके साथ ही कला, नृत्य, गीत-संगीत समेत अन्य कार्यक्रम आयोजित हुए। स्कूलों में बच्चों ने खूब मस्ती की।
विज्ञापन

जिले के 343 उच्च प्राथमिक व 271 कंपोजिट विद्यालयों में समर कैंप का आयोजन हुआ। सभी स्कूलों में बच्चों को सुबह योग सिखाया गया। दौड़, क्रिकेट, बाधा रेस, लोक नृत्य की सामूहिक प्रस्तुति, गीत-संगीत, हस्तशिल्प और लोक कथाओं का आयोजन हुआ। बच्चों ने कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर जमकर मस्ती की। किताबी ज्ञान के अलावा विज्ञान व प्रौद्योगिकी से संबंधित बातें बताई गईं।
विज्ञापन

रचनात्मक कार्यों और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं भी हुईं। बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने बताया कि जिले के सभी उच्च प्राथमिक व कंपोजिट स्कूलों में समर कैंप का उत्साहपूर्वक आयोजन हुआ। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में स्कूलों में जाकर गतिविधियों को परखा और आयोजनों के बारे में जानकारी ली। समर कैंप रोजाना सुबह सात बजे से 10:30 तक आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

माध्यमिक स्कूलों में भी लगे समर कैंप
जिले के सभी 25 राजकीय हाईस्कूल व इंटर कॉलेजों में भी समर कैंप का आयोजन हुआ। इसके अलावा 58 अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों में भी बच्चों के लिए समर कैंप आयोजित किया गया। जीआईसी व जीजीआईसी में बच्चाें ने योग किया और खेल में भाग लिया। जिला समन्वयक समग्र शिक्षा अखिलेश पांडेय ने बताया कि समर कैंप में रचनात्मक आयोजनों को कराए जाने के निर्देश हैं। पहले दिन जीआईसी और जीजीआईसी का निरीक्षण किया और गतिविधियों को परखा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed