{"_id":"60ce1f3c8ebc3e2d9c4756f7","slug":"free-ration-distribution-from-today-in-the-second-phase-sultanpur-news-lko5832145154","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे चरण में आज से निशुल्क राशन वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे चरण में आज से निशुल्क राशन वितरण
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शासन ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अंत्योदय अन्न योजना व पात्र गृहस्थी योजना के लाभार्थियों के लिए मई व जून माह में निशुल्क पांच किलोग्राम अतिरिक्त राशन (गेहूं व चावल) का आवंटन जारी कर उठान व वितरण कराने का आदेश दिया था।
शासन के आदेश पर जिले में मई माह के लिए 93,606.25 क्विंटल और जून माह के लिए 93,606.25 क्विंटल अतिरिक्त राशन का आवंटन निर्धारित किया गया था।
मई माह में 20 मई से 31 मई तक और जून माह में एक जून से 13 जून तक कार्डधारकों को निशुल्क राशन वितरित किया गया है। 80,348 अंत्योदय योजना के कार्डधारक व 3,62,964 पात्र गृहस्थी योजना के कार्डधारक निशुल्क राशन योजना से लाभान्वित हुए हैं।
इसमें कार्डधारकों को प्रति यूनिट दो किलोग्राम चावल व तीन किलोग्राम गेहूं मिला था। इसके साथ ही प्रत्येक माह मिलने वाला राशन का वितरण रविवार से शुरू होगा। इस राशन का भी रुपया कार्डधारकों से नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
जिला पूर्ति अधिकारी अभय सिंह ने बताया कि शासन के आदेश पर कार्डधारकों को राशन का वितरण कराया जा रहा है। वितरण में गडबड़ी को रोकने के लिए पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।