फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   fourlane

फोरलेन की राह में खड़े कर दिए यूनिपोल होर्डिंग्स

Mon, 26 Sep 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
fourlane
प्रधान डाकघर के सामने फोरलेन पर लगा प्रचार पोल। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। शहर के निर्माणाधीन फोरलेन की राह में आनन-फानन में दस से अधिक यूनिपोल होर्डिंग्स (प्रचार पोल) लगा दिए गए हैं। ये होर्डिंग्स सड़क के चौड़ीकरण में रोड़ा बन रहे हैं। पीडब्ल्यूडी की एनओसी के बिना लगाए गए यूनिपोल होर्डिंग्स से कई जगहों पर सड़क संकरी होने की भी आंशका बनी है। इसने सांसद मेनका गांधी के ड्रीम प्रोजेक्ट में अवरोध पैदा कर दिया है।
विज्ञापन

शहर में करीब 22 करोड़ रुपये से दो मार्गों को चौड़ा कर फोरलेन बनाया जा रहा है। इसमें एक पयागीपुर से गोलाघाट और दूसरा अमहट से लेकर बस स्टेशन तक है। करीब तीन वर्ष से चल रहा फोरलेन का काम पूरा होने की कगार पर है। बस स्टेशन के साथ कुछ जगहों पर पटरी चौड़ी करने व कुछ स्थानों पर डिवाइडर का कार्य चल रहा। इस बीच चौड़ीकरण की राह में आनन-फानन में कुछ जगहों पर यूनिपोल होर्डिग्स लगा दिए गए। मजे की बात यह है कि इसे लगाने के लिए लोक निर्माण विभाग से अनुमति भी नहीं ली। अब प्रचार वाले यूनिपोल से कई जगहों पर मानक के मुताबिक सड़क चौड़ीकरण व नाली निर्माण में रोड़ा खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशाषी अभियंता संतोषमणि तिवारी ने कहा कि सड़क के किनारे यूनिपोल स्थापित करने के लिए विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं दिया गया है। बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र के विभाग की अधिकृत भूमि में पोल स्थापित करना नियम विरुद्ध है। निरीक्षण करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हटवाए जाएंगे बाधा बने यूनिपोल : सांसद
भाजपा सांसद मेनका गांधी ने कहा कि उन्हें यूनिपोल स्थापित होने जानकारी नहीं है। इसे दिखवाकर बाधा बने यूनिपोल को हटवाया जाएगा। चौड़ीकरण कार्य की हर बाधा दूर कराई जाएगी। सड़क फोरलेन बनने से लोगों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed