फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Four miscreants in a car opened fire at Patel Chowk bus station, injuring three

Sultanpur News: पटेल चौक बस स्टेशन पर कार सवार चार बदमाशों ने की फायरिंग, तीन घायल

Tue, 30 Sep 2025 11:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Four miscreants in a car opened fire at Patel Chowk bus station, injuring three
कादीपुर। कस्बे के पटेल चौक बस स्टेशन के पास मंगलवार रात करीब नौ बजे एक साथ खड़े तीन युवकों पर कार सवार चार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से तीन युवक घायल हो गए। वारदात के बाद बदमाश घटनास्थल से भाग निकले। घायलों को कादीपुर सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। रात में हुई फायरिंग की वारदात से लोग दहशत में आ गए।
विज्ञापन

कादीपुर सीओ विनय गौतम ने बताया कि गोली लगने से विवेकानंद नगर निवासी उज्ज्वल सिंह (30), जवाहरनगर निवासी एहसान (19), मोहम्मद नईम (34) घायल हुए हैं। उज्ज्वल के बाएं हाथ व पेट में गोली लगी है। एहसान के कमर के नीचे के हिस्से में गोली लगी है। वहीं, नईम के दाहिने हाथ व पेट में गोली के छर्रे लगे हैं। अभी तीनों ने कोई बयान नहीं दिया है। पता चला है कि जवाहरनगर निवासी शाहरुख व अंकित सिंह निवासी अज्ञात के बीच मंगलवार देर शाम विवाद हुआ था। दोनों पक्षों में हुए विवाद से जोड़कर पुलिस इस वारदात को देख रही है। हमलावरों की संख्या चार बताई जा रही है। उनके बारे में पता किया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पटेल चौक पर गोली चलने के पहले दोनों पक्षों में कहासुनी व झड़प भी हुई। बात बढ़ने पर गोली चलने लगी। फिलहाल पुलिस ने ऐसी जानकारी से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed