फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Four major roads of Isauli will be widened

Sultanpur News: इसौली की चार प्रमुख सड़कों का होगा चौड़ीकरण

Wed, 21 May 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 21 May 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Four major roads of Isauli will be widened
बंधुआकलां (सुल्तानपुर)। इसौली विधानसभा क्षेत्र की चार महत्वपूर्ण सड़कों का चौड़ीकरण जल्द होगा, जिससे जाम से लोगों को राहत मिलेगी। डीएम के अनुमोदन पर लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड तीन ने मुख्यालय को कार्ययोजना भेज दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के कुड़वार-अलीगंज, धनपतगंज-कुड़वार-मंगापुर, मुसाफिरखाना-देवरा, अलीगंज से प्रभातनगर और जगदीशपुर की सुल्तानपुर-हलियापुर मार्ग के शेष भाग के चौड़ीकरण प्रस्ताव भेजा गया है। लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड तीन ने क्षेत्र के महत्वपूर्ण मार्ग अलीगंज कस्बे से अयोध्या जिले के प्रभात नगर को जोड़ने वाली 25 किमी लंबी सड़क को सात मीटर चौड़ी करने का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा है। इसके बनने से अमेठी, मुंशीगंज, गौरीगंज, दरपीपुर, मुड़ियापुर, ऊंचगांव, अजियाउरदेई, सरैया पूरे विसेन, मिठनेपुर आदि गांवों के लोगों को रामनगरी अयोध्या जाने के लिए कम दूरी का सीधा रास्ता मिल जाएगा।
विज्ञापन


अलीगंज-कुड़वार मार्ग का होगा चौड़ीकरण
लखनऊ-वाराणसी मार्ग के अलीगंज से कुड़वार कस्बे के सुल्तानपुर-हलियापुर मार्ग में मिलने वाले 13 किमी लंबे मार्ग को सात मीटर चौड़ी करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। यह मार्ग लगभग 39 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। इस सड़क के बनने से उत्तरगांव, राजापुर, बेला पश्चिम, बहमरपुर, शुगवापुर, हरखपुर आदि गांव के हजारों लोग लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात मीटर चौड़ा होगा देवरा मार्ग
14 किमी लंबे मुसाफिरखाना-देवरा मार्ग को लगभग 39 करोड़ खर्च कर सात मीटर चौड़ा किया जाएगा। यह सड़क जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र में पड़ती है। इस मार्ग के बनने से सुल्तानपुर के अलावा अमेठी और अयोध्या जनपद के लोग लाभान्वित होंगे। प्रमुख जिला मार्ग सुल्तानपुर-हलियापुर मार्ग के शेष 18़ 800 किमी भाग को भी सात मीटर चौड़ा करने का प्रस्ताव भेजा गया है। इस मार्ग के निर्माण पर लगभग 48 करोड़ की लागत आएगी।


इनसेट-
साढ़े पांच मीटर चौड़ा होगा धनपतगंज-कुड़वार-मंगापुर मार्ग
7़ 80 किमी लंबे इस मार्ग को साढ़े पांच मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। इस काम में लगभग 16 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

स्वीकृति मिलते ही शुरू होगा कार्य

इन सभी सड़कों के चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलते ही आगे की कार्रवाई करते हुए जल्द ही सड़कों का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
- अनुराग गुप्ता, जेई निर्माण खंड-3, लोनिवि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed