{"_id":"60ca3bb08ebc3e6efa6d4185","slug":"four-ddcs-of-nishad-party-promise-to-support-bjp-sultanpur-news-lko582769355","type":"story","status":"publish","title_hn":"निषाद पार्टी के चार डीडीसी का भाजपा को समर्थन का वादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निषाद पार्टी के चार डीडीसी का भाजपा को समर्थन का वादा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर जोड़-तोड़ शुरू हो गई है। इस बीच निषाद पार्टी के चार जिला पंचायत सदस्यों ने भाजपा प्रत्याशी को अपना समर्थन देने का वादा किया है। अभी तक सामने आए दो दावेदार अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। फिलहाल प्रत्याशी की घोषणा अभी तक किसी राजनीतिक दल ने नहीं की है।
जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की घोषणा होते ही जिले का राजनीतिक पारा चढ़ गया है। जिला पंचायत सदस्यों को अपने पाले में करके अपने प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए जोड़-तोड़ शुरू हो गई है। सत्तापक्ष के साथ अभी तक निर्दल के रूप में पूर्व प्रमुख यशभद्र सिंह मोनू की बहन अर्चना सिंह दावेदारी कर रही हैं।
सत्तापक्ष ने अभी तक किसी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है लेकिन निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह को प्रत्याशी बनाने के लिए जिला कमेटी अपनी संस्तुति भेज चुकी है। प्रत्याशी की घोषणा हुए बिना ही सत्तापक्ष अपने प्रत्याशी की जीत पक्की करने के लिए जुट गई है।
विज्ञापन
बुधवार को पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा, विधायक सूर्यभान सिंह व सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार की मौजूदगी में निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष राजकुमार निषाद ने पार्टी के चारों जिला पंचायत सदस्यों का भाजपा प्रत्याशी को समर्थन देने का वादा किया। दूसरी तरफ अभी तक निर्दल के रूप में सामने आईं अर्चना सिंह के पक्ष में पर्याप्त जिला पंचायत सदस्य होने का दावा उनके भाई पूर्व प्रमुख यशभद्र सिंह मोनू कर रहे हैं। जिले में चुनाव को लेकर चल रहे शह-मात के खेल से सरगर्मी बढ़ गई है।
लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह में बुधवार को निषाद पार्टी ने स्वयं को भाजपा का सहयोगी दल बताया। कहा कि हम भाजपा के सहयोगी दल हैं और आगे भी रहेंगे। इस मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष राजकुमार निषाद ने भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा, विधायक सूर्यभान सिंह, सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार की मौजूदगी में अपने चारों जिला पंचायत सदस्यों का समर्थन भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी को दिलाने की घोषणा की।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने निषाद पार्टी का स्वागत करते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण चुनाव में निषाद पार्टी के साथ खड़े होने से पार्टी को मजबूती मिली है। जिलाध्यक्ष ने निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष व चारों जिला पंचायत सदस्यों का माल्यार्पण करके स्वागत किया। मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि वार्ड 44 से मंगेश यादव, 45 से माताप्रसाद, वार्ड नौ से टिल्थू निषाद व वार्ड दो से निर्मला निषाद निषाद पार्टी से चुनाव जीतकर आई हैं। चारों ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन का वादा किया है।