{"_id":"6437019a465c671f8f05c0b8","slug":"four-bighas-of-wheat-crop-ashes-due-to-fire-sultanpur-news-c-13-1-180405-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: अज्ञात कारणों से लगी आग, चार बीघे गेहूं की फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: अज्ञात कारणों से लगी आग, चार बीघे गेहूं की फसल राख
Thu, 13 Apr 2023 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 13 Apr 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
जयसिंहपुर। तहसील क्षेत्र के बझना व हुजरा गांव में बुधवार दोपहर अज्ञात कारणों से खेत में आग लग गई। बझना गांव में एक जबकि हुजरा गांव में तीन बीघे गेेहूं की फसल राख हो गई। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। घटना में हजारों के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।
नगईपुर गांव निवासी राम उजागिर विश्वकर्मा का खेत बझना गांव में है। उन्होंने अपने खेत में गेहूं की फसल बो रखी थी। बुधवार दोपहर अचानक अज्ञात कारणों से खेत में आग लग गई। इससे उनसी एक बीघा गेहूं की फसल राख हो गया। बड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया।
बझना गांव से कुछ दूरी पर स्थित हुजरा गांव के एक खेत में करीब दो बजे अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से नगईपुर गांव निवासी छठीराज, उनके भाई बाबूलाल, किस्मता देवी की तीन बीघा गेहूं की फसल राख हो गई। ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। तहसीलदार हृदय राम तिवारी ने बताया कि आग से हुए नुकसान का आकलन कराते हुए जल्द ही पीड़ितों को सहायता राशि दी जाएगी।