फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Former village pradhan shot uncle and nephew in a dispute in Sultanpur.

सुल्तानपुर: इमामबाड़े के विवाद में पूर्व प्रधान ने चाचा-भतीजे को मारी गोली, हालत नाजुक, ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर

Wed, 09 Dec 2020 12:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Wed, 09 Dec 2020 12:25 PM IST
विज्ञापन
Former village pradhan shot uncle and nephew in a dispute in Sultanpur.
हमले में घायल चाचा। - फोटो : amar ujala

सुल्तानपुर जिले के मूंगर गांव में पांच दिन पूर्व दबंगों द्वारा ढहाए गए इमामबाड़े की पैरवी कर रहे चाचा भतीजे पर असलहों से लैस पूर्व प्रधान ने समर्थकों के साथ मंगलवार की देर शाम हमला बोल दिया। घर में मौजूद चाचा, भतीजे पर हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की। हमले में चाचा, भतीजे को गोली लग गई।

विज्ञापन


गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही डीएम व एसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। सीओ सिटी ने  जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों की स्थिति के बारे में चिकित्सकों से वार्ता की।
विज्ञापन


गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के मूंगर गांव में बीते बृहस्पतिवार को इमामबाड़े को पूर्व प्रधान कलाम ने जेसीबी लगाकर गिरा दिया था। इसकी शिकायत गांव के ही कर्रार हुसैन (65) पुत्र मकबूल हुसैन और उनके भतीजे वकार (19) पुत्र जर्रार हुसैन ने गोसाईगंज थाने के साथ ही जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने मामले में उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए थे। शिकायत से खुन्नस खाए असलहों से लैस पूर्व प्रधान कलाम ने मंगलवार की देर शाम कर्रार हुसैन के घर पर समर्थकों के साथ हमला कर दिया। ताबड़तोड़ फायरिंग में घर में मौजूद कर्रार हुसैन और उनका भतीजा वकार गंभीर रूप से घायल हो गए। चाचा भतीजे के पांच गोलियां लगीं। फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई।

परिजन गंभीर रूप से घायल कर्रार हुसैन और उनके भतीजे जर्रार हुसैन को लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, एसपी शिवहरी मीणा मूंगर गांव पहुंच गए। दोनों ने घटना स्थल का जायजा लिया। जिला अस्पताल पुलिस के साथ पहुंचे सीओ सिटी सतीश चंद्र शुक्ल ने चिकित्सक से घायलों के बारे में जानकारी ली। चिकित्सकों ने बताया कि फायरिंग में वकार और कर्रार की हालत नाजुक है। दोनों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष गोसाईगंज ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है।

पुलिस पर मढ़ा आरोपियों को बचाने का आरोप

गांव से पहुंचे सज्जाद अंसारी ने जिला प्रशासन के साथ ही गोसाईंगंज थानाध्यक्ष ओमवीर सिंह चौहान पर गंभीर आरोप मढ़े। सज्जाद अंसारी ने बताया कि मंगलवार की सुबह ही गोसाईंगंज थाने के एसओ और जिला प्रशासन के अधिकारियों को बताया गया था कि पूर्व प्रधान हमला करने वाले हैं। बावजूद इसके पुलिस सोती रही। इसी का नतीजा है कि उनके घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर चाचा और भतीजे को गोली मार दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed