{"_id":"69ebb93bd441dd87cd087794","slug":"forest-fire-burns-trees-straw-and-ashes-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-154845-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: जंगल में लगी आग से पेड़-पौधे जले, भूसा राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: जंगल में लगी आग से पेड़-पौधे जले, भूसा राख
Sat, 25 Apr 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
भदैंया के कुछमुछ गांव स्थित जंगल में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी। स्रोत-सोशल मीडिया
भदैंया। अज्ञात कारणों से कुछमुछ और भटपुरवा गांवों के बीच स्थित जंगल में शुक्रवार को आग लग गई। सुबह नौ बजे एक नाले के पास से शुरू हुई इस आग ने आसपास के स्थानों को अपनी चपेट में ले लिया। तेज पछुआ हवा से आग तेजी से कुछमुछ निषाद बस्ती की ओर बढ़ने लगी। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश शुरू करने के साथ पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचित किया। हवा के रुख से आग भटपुरवा गांव की दिशा में फैल गई।
आग की लपटें लालता प्रसाद और मनोरथ के खेतों तक पहुंच गईं, जहां रखा लगभग एक बीघा गेहूं की फसल का भूसा जलकर राख हो गया। लंभुआ और सुल्तानपुर से पहुंची तीन दमकल गाड़ियों ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग को काबू किया। आग से जंगल में बड़ी संख्या में छोटे पेड़-पौधे और झाड़ियां भी जल गईं। देहात कोतवाल धर्मवीर सिंह ने बताया कि फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया है। संवाद