{"_id":"5e762d678ebc3e78b032b340","slug":"for-the-loved-ones-stay-home-today-with-your-loved-ones-sultanpur-news-lko514748034","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता कर्फ्यू को लेकर प्रशासन ने झोंकी ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता कर्फ्यू को लेकर प्रशासन ने झोंकी ताकत
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर रविवार को होने वाले जनता कर्फ्यू को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन ने पूरी झोंक दी है। शहर से लेकर गांवों तक जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए शनिवार को दिन भर अपीलों का दौर जारी रहा।
थानेदारों से से लेकर चौकीदारों तक ने संबंधित गांवों में पहुंचकर लोगों से रविवार को सुबह सात बजे से लेकर रात नौ बजे तक लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की। डीएम और एसपी ने जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और धर्म गुरुओं से मुलाकात कर सहयोग मांगा।
कोरोना वायरस से जंग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक जनता कर्फ्यू का आह्वान किया है। साथ ही कोरोना से जंग में दिन-रात लगे चिकित्सकों व अन्य के सम्मान में शाम बजे अपने घरों में ताली, थाली या फिर घंटी बजाने को कहा है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के आह्वान के मद्देनजर सीएम आदित्यनाथ योगी ने भी जिला और पुलिस प्रशासन को इस बाबत दिशा निर्देश दिए हैं। शासन के निर्देश के बाद जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए कमर कस ली है।
जिलाधिकारी सी. इंदुमती और पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा शुक्रवार से ही लगातार इस दिशा में कार्य कर रहे हैं। शहर से लेकर गांव तक लोगों को इस संबंध में जागरूक किया जा रहा है। इस कार्य में थानेदार से लेकर चौकीदार तक, होमगार्ड से लेकर पीआरडी के जवानों तक की सेवाएं ली जा रही हैं।
शनिवार को भी इन लोगों ने घर-घर पहुंचकर रविवार को जनता कर्फ्यू के दौरान घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने विधायकों, जिला पंचायत सदस्यों, ब्लॉक प्रमुखों, ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्यों समेत समस्या जनप्रतिनिधियों, धर्म गुरुओं, सामाजिक संगठनों और व्यापारी संगठनों से इस संबंध में सहयोग मांगा है।
थानों के डिजिटल वालंटियर ग्रुप मैसेज के जरिए इसके प्रचार-प्रसार में लगा है। शुक्रवार और शनिवार को शहर और कस्बों की बाजारों में पर्चे बांटे गए। पर्चे में जनता कर्फ्यू को सफल बनाने की अपील की गई है। अधिकारियों ने एक दिन की बंदी कोरोना से जंग में कितनी कारगर होगी, इस बात की जानकारी भी आम लोगों को दी।