{"_id":"4f65f1b3a76d88d8e60d053938233e47","slug":"flag-hoisting-on-republic-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस पर शान से फहराया तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस पर शान से फहराया तिरंगा
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Wed, 27 Jan 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में मंगलवार को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। सरकारी व गैर सरकारी प्रतिष्ठानों पर तिरंगा शान से लहराया। दिन भर राष्ट्रीय गीत गूंजते रहे और खेलकूद प्रतियोगिताओं व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली। कार्यक्रमों का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन
मंगलवार को जिले में गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक धूमधाम से मनाया गया। सुबह करीब आठ बजे शहर की सड़कों पर तिरंगे लहरा रहे थे। छात्र-छात्राओं की प्रभात फेरी में बच्चों के जयघोष लोगों में राष्ट्रभक्ति का जोश भर रहे थे। सुबह कलेक्ट्रेट में अधिकारियों-कर्मचारियों की मौजूदगी में जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने झंडारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर एडीएम वित्त डीएस उपाध्याय, एडीएम प्रशासन कृष्णलाल तिवारी, सीआरओ इंद्रासन सिंह यादव समेत सभी मौजूद रहे। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी राम यज्ञ मिश्र ने अधिकारियों-कर्मचारियों की मौजूदगी में झंडारोहण किया। जिला पंचायत परिसर में जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह ने झंडारोहण किया। नगरपालिका परिषद में चेयरमैन प्रवीण कुमार अग्रवाल व ईओ मुशीर अहमद ने झंडा फहराया। बीएसए कार्यालय में बीएसए रमेश यादव व डीआईओएस गिरीश नारायण सिंह समेत सभी विभागाध्यक्षों ने अपने-अपने कार्यालय में झंडारोहण किया। पुलिस लाइंस में आयोजित कार्यक्रम में डीएम एस. राजलिंगम ने झंडारोहण करने के बाद परेड का निरीक्षण किया और जवानों की सलामी ली। इस दौरान पुलिस लाइंस में विद्यालयों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
डीएम के साथ पुलिस अधीक्षक विनय कुमार यादव व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कांग्रेस कमेटी पर जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार त्रिपाठी ने तिरंगा फहराया। शहीद स्मारक सेवा समिति से संचालित विवेकानंद नगर में संचालित अस्पताल सहयोग कुंज में डॉ. रफीक ने झंडारोहण किया। अध्यक्ष करतार केशव यादव की मौजूदगी में जरूरतमंदों की सहायता की गई।
अवध मांटेसरी जूनियर हाईस्कूल में प्रबंधक धीरेंद्र वर्मा, राना प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. एसबी सिंह की मौजूदगी में प्रबंधक नरसिंहपाल व दयानंद जूनियर हाईस्कूल में डॉ. रवि त्रिपाठी ने झंडारोहण किया। राधारानी कुंवर कृष्ण बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य सावित्री देवी व प्रबंधक संदीप श्रीवास्तव, सनबीम विद्यालय में प्रधानाचार्य डॉ. शरनजीत कौर, सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य डॉ. कमलापति ठाकुर ने ध्वजारोहण किया। रामराजी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर शाहगंज में प्रधानाचार्य कुसुम सिंह की मौजूदगी में विभाग प्रचारक सुभाष ने झंडा फहराया। महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय में प्रधानाचार्य ने तिरंगा फहराया। इसके बाद छात्रों ने गोमती नदी के तट पर सफाई की। सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय विवेकानंद नगर में प्रधानाचार्य डॉ. लालता प्रसाद पांडेय ने ध्वजारोहण किया। ओमनगर स्थित लिटिल फ्लावर्स हाईस्कूल में प्रबंधक प्रमोद पांडेय व प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने ध्वजारोहण किया।