फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   firing on police team

शातिर बदमाश ने पुलिस टीम पर की फायरिंग

Thu, 26 Nov 2020 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
firing on police team
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर एक शातिर बदमाश ने तमंचे से फायर झोंक दिया। फायरिंग में बाल-बाल बचे पुलिस कर्मियों ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी बदमाश को दबोच लिया। पुलिस की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है।
विज्ञापन

बल्दीराय थाने के वलीपुर चौकी इंचार्ज विकास कुमार बुधवार को क्षेत्र के बिसावा मंगला प्रसाद इंटर कॉलेज से मऊ जाने वाली सड़क पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस बीच एक युवक पैदल ही उधर से गुजरा तो पुलिस कर्मियों ने उसे रुकने का इशारा किया। पुलिस के रोकने पर युवक ने तमंचे से पुलिस कर्मियों पर फायर झोंक दिया।
विज्ञापन

अचानक हुई फायरिंग से पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए। हालांकि फायरिंग में बचे पुलिस कर्मियों ने युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया। युवक के पास से तमंचा व कारतूस भी बरामद कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी की पहचान विशाल सिंह निवासी बिसावां थाना बल्दीराय के रूप में की गई। एसआई विकास ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed