{"_id":"5e9728808ebc3e768258c269","slug":"firing-on-leader-sultanpur-news-lko517792833","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघ के नेता पर बदमाशों ने की फायरिंग, बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संघ के नेता पर बदमाशों ने की फायरिंग, बाल-बाल बचे
विज्ञापन
करौंदीकलां (सुल्तानपुर)। केकरचौर गांव में मंगलवार की रात एक हिंदूवादी नेता पर बाइक से पहुंचे तीन बदमाशों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में वे बाल-बाल बच गए। पीड़ित के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने एक बदमाश को पकड़ लिया, जबकि दो अन्य भाग गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
करौंदीकलां थाना क्षेत्र के केकरचौर गांव निवासी सुरेंद्र तिवारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक से जुड़े हैं। मंगलवार की रात करीब आठ बजे एक बाइक से तीन युवक उनके घर पहुंच गए। घर के बाहर मौजूद सुरेंद्र तिवारी को तीनों युवकों ने पकड़ लिया और बोले की बहुत बड़े हिंदूवादी नेता बनते हो। इसी बीच एक युवक ने सुरेंद्र तिवारी पर फायर झोंक दिया। गोली सुरेंद्र के कान के पास से निकल गई।
गोली व सुरेंद्र की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने हमलावरों को घेर लिया। दो बदमाश फरार हो गए, जबकि एक पकड़ा गया। आरोपी के पास से असलहा और कारतूस भी बरामद किया गया है। एसओ करौंदीकलां थाने के प्रभारी शिवाकांत तिवारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर इस्तखार खां उर्फ बबलू निवासी पट्टी नरेंद्रपुर थाना सरपतहा जिला जौनपुर व दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस्तखार को गिरफ्तार कर लिया है।