फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Fire has been burning in the forest for three days, the department is careless

Sultanpur News: जंगल में तीन दिन से सुलग रही आग, महकमा बेफिक्र

Fri, 15 Mar 2024 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 15 Mar 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Fire has been burning in the forest for three days, the department is careless
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। सामाजिक वानिकी के तहत शारदा सहायक नहर खंड-16 के किनारे रोपे गए सैकड़ों की संख्या में पौधे आग में जलकर झुलस गए। कीमती शीशम के पेड़ में लगी आग अब भी सुलग रही है। बावजूद इसके महकमा बेफिक्र है। मामला क्षेत्र के पीपरगांव के निकट शारदा सहायक नहर खंड-16 के दक्षिणी पटरी का है।
विज्ञापन

नहर के किनारे खाली पड़ी जमीन पर वन विभाग की ओर से वर्ष 2023 में ग्रीन बेल्ट पैटर्न योजना के तहत पांच हेक्टेयर में 3125 पौधे रोपित किए गए थे। ग्रामीणों की मानें तो तीन दिन पूर्व इसी अधिग्रहित क्षेत्र में आग लग गई थी। विभागीय लापरवाही का आलम यह है कि आग फैलती गई, जिसमें सैकड़ों रोपित पौध तो झुलस ही गए। वहीं पुराना शीशम का गिरा कीमती पेड़ भी जल रहा है। वन कर्मी फैल रही आग बुझाने को लेकर बेफिक्र हैं। इस संबंध में वन विभाग के एसडीओ अमित सिंह ने बताया कि जानकारी नहीं है। फिलहाल वन कर्मी को भेजकर आग बुझाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed