{"_id":"66353185011826dc090274e4","slug":"fire-destroyed-25-houses-goods-also-burnt-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-113017-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: आग ने बर्बाद कर दिए 25 घर, सामान भी जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: आग ने बर्बाद कर दिए 25 घर, सामान भी जला
Sat, 04 May 2024 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 04 May 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
कूरेभार (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र के भटवारा गांव में शुक्रवार को दोपहर बाद अज्ञात कारणों से लगी आग से 25 घर व उनमें रखा सारा सामान जल गया। ग्रामीणों की सूचना के करीब दो घंटे बाद अग्निशमन का वाहन मौके पर पहुंचा। इससे ग्रामीणों में रोष रहा। ग्रामीणों व अग्निशमन कर्मियों के अथक प्रयास से किसी तरह से आग बुझाई गई। घटना में करीब 10 लाख की संपत्ति का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
कूरेभार थाने के भटवारा गांव निवासी बरखू बनराजा के घर में दोपहर बाद करीब चार बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयावह रूप धारण कर लिया। आग ने पड़ोस के राजू, भोले, शंकर, नान्हू, उदयभान, महराजदीन, राकेश, मनोहर, मनोज, रिंकू, आशाराम, मत्ते, रज्जन, राहिशे, जगन्नाथ, लालमनी, कुलदीप, मनोज कुमार व सालिक राम समेत 25 लोगों के घरों को चपेट में ले लिया। भीषण आग लगने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। लोग आग बुझाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
इसी बीच ग्रामीणों ने घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। जानकारी मिलने के करीब दो घंटे बाद अग्निशमन विभाग का वाहन जिला मुख्यालय से पहुंचा। तब तक कई घर आग की चपेट में आने से तबाह हो चुके थे। ग्रामीणों व अग्निशमन कर्मियों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। जानकारी होने पर हल्का लेखपाल प्रभात मिश्र घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि रात होने की वजह से नुकसान का आकलन नहीं किया जा सका है। शनिवार को घटनास्थल पर हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जाएगी।