फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   FIR against Babu for making controversial remarks

Sultanpur News: विवादित टिप्पणी करने वाले बाबू के खिलाफ एफआईआर

Thu, 12 Mar 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 12 Mar 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
FIR against Babu for making controversial remarks
सुल्तानपुर। शहर के हनीफनगर प्यारेपट्टी निवासी व मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष मोहम्मद शहजाद के मुताबिक सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशाॅट वायरल हुआ है। आरोप है कि समाज कल्याण विभाग में तैनात कनिष्ठ सहायक अभिषेक गिरि अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर एक विशेष समुदाय के प्रति आपत्तिजनक व अभद्र टिप्पणी की है।
विज्ञापन

उनके मुताबिक टिप्पणी से समाज में आपसी सौहार्द बिगड़ने की आशंका है। संबंधित समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार राय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्रकरण की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

इनसेट-

एफआईआर में लिख दी राजनीतिक दल की नारेबाजी

सुल्तानपुर। कोतवाली नगर में समाज कल्याण विभाग के कनिष्ठ सहायक के खिलाफ एफआईआर लिखने में पुलिस कर्मी की लापरवाही सामने आई है। एफआईआर की शुरुआत एक राजनीतिक दल की नारेबाजी से हुई है। नारेबाजी में राजनीतिक दल के मुखिया, राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम के साथ जिंदाबाद तक लिख दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एफआईआर में राजनीतिक दल की नारेबाजी लिखना गलत है। वह लेटर पैड का हिस्सा माना जाता है। वादी मुकदमा की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की जाती है। अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि उन्हें प्रकरण की जानकारी नहीं है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed