फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Fighting over playing flute, case registered

Sultanpur News: बांसुरी बजाने पर चले ईंट-पत्थर, केस दर्ज

Mon, 04 Dec 2023 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 04 Dec 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Fighting over playing flute, case registered
सुल्तानपुर। शहर की एजुकेशन कॉलोनी में शुक्रवार को प्रथम तल पर रहने वाले एक परिवार को नीचे रहने वाले घर में बजने वाली बांसुरी की धुन रास नहीं आई। जब रोका तो बांसुरी बजाने वाले पक्ष ने ईंट-पत्थर चला दिए। इस मामले में कोतवाली नगर में जब तहरीर पड़ी तो शनिवार को केस दर्ज किया गया। अब पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन



एजुकेशन कॉलोनी में कृष्ण कुमार मिश्र प्रथम तल पर अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके आवास के नीचे श्वेता सिंह का परिवार रहता है। कृष्ण कुमार का आरोप है कि शुक्रवार शाम श्वेता के घर में तेज आवाज से बांसुरी बज रही थी। इससे उनके बच्चों की पढ़ाई डिस्टर्ब हो रही थी। इसी बात को लेकर कृष्ण कुमार श्वेता के घर पर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने श्वेता से कम आवाज में वाद्य यंत्र बजाने की बात कही। आरोप है कि इसी बात को लेकर वह भड़क गई। श्वेता व उसके बेटे-बेटी ने इस बात पर नाराज होकर ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया। मारपीट में कृष्ण कुमार को चोट लग गई। उनकी तहरीर पर शनिवार को कोतवाली नगर में श्वेता सिंह व उनके बेटे-बेटी पर केस दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक श्रीराम पांडेय ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article