{"_id":"68f91a32459ec7f1e5097b5d","slug":"fighting-over-a-dispute-over-bursting-firecrackers-nine-injured-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-143042-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पटाखा छुड़ाने के विवाद में मारपीट, नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पटाखा छुड़ाने के विवाद में मारपीट, नौ घायल
Wed, 22 Oct 2025 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 22 Oct 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
गोसाईगंज। कटका खानपुर गांव में पटाखा छुड़ाने के विवाद में सोमवार रात दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें नौ लोग घायल हो गए। गांव निवासी सचिन वर्मा के परिजन अपने घर के पास पटाखा छुड़ा रहे थे।
आरोप है कि आनंद मिश्रा उर्फ सिंटू के पक्ष के लोगों ने उन्हें ऐसा करने से मना किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों मेें मारपीट हो गई। मारपीट में एक पक्ष से सचिन वर्मा (30), शैलेश वर्मा (27), विजय वर्मा (42), पवन वर्मा, उनके बेटे अजीत वर्मा (16) और अनूप कुमार घायल हो गए। दूसरे पक्ष के अंकित मिश्रा, आनंद मिश्रा और राज मिश्रा को भी चोटें आई हैं।
थानाध्यक्ष राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर कुल 23 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। संवाद