फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   festival

हर्षोल्लास से मनाया वसंत पंचमी का त्योहार

Wed, 17 Feb 2021 12:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
festival
सुल्तानपुर। वसंत पंचमी का त्योहार मंगलवार को जिले में आस्था के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने आदि गंगा गोमती में डुबकी लगाई। स्नान के बाद हवन-पूजन कर गरीबों को दान कर पुण्य कमाया। विद्यालयों में वसंत पंचमी के अवसर पर हवन-पूजन व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। देर शाम ग्रामीण अंचल में होलिका की स्थापना की गई।
विज्ञापन

शहर के सीताकुंड घाट स्थित आदि गंगा गोमती में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के दौरान भक्तों ने सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया और घाट पर मंदिर में पूजा-अर्चना की। गोदान कर गरीबों को दान-दक्षिणा देकर पुण्य कमाया। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय विवेकानंद नगर में वसंतोत्सव पर ज्ञान, विज्ञान, कला, बुद्धि, मेधा व धारणा की अधिष्ठात्री शक्ति के रूप में विद्या की देवी मां सरस्वती का पूजन-अर्चन व समर्पण का कार्यक्रम श्रद्धा व पारंपरिक ढंग से हुआ। आचार्य राजबहादुर शर्मा, गिरीश पांडेय व महेश शुक्ला के नेतृत्व में सरस्वती पूजन का कार्यक्रम शुरू हुआ। छात्र-छात्राओं ने हवन-पूजन में भाग लिया। रामराजी सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज एवं नौरंगी लाल सरस्वती शिशु मंदिर में वसंत पंचमी पर हवन-पूजन किया गया। छात्राओं ने वसंत गीत भी गाया। प्रधानाचार्य रेखा सिंह ने वसंत पंचमी पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

कुड़वार के प्रताप नगर में देवी सरस्वती की पूजा अर्चना कर छात्र-छात्राओं ने हवन-पूजन किया। पं. अमरनाथ तिवारी ने हवन संपन्न कराया। आयोजक आशुतोष अग्रहरि व नीरज विक्रम सिंह ने पुरोहित का माल्यार्पण कर स्वागत किया। छात्रा शालिनी, निधि, अंजली, श्रुति, अनन्या, काजल ने देवी ने प्रसाद वितरित किया। कादीपुर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झारखंड में सरस्वती के प्राकट्य दिवस वसंत पंचमी का कार्यक्रम हवन पूजन के साथ संपन्न हुआ। संगीताचार्य दीनबंधु सिंह के निर्देशन में ‘आईल बसंती बहार’ गीत पर छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत किया। विद्यालय के प्रबंधक दिनेश सिंह ने कहा कि साहित्य संगीत कला से मानवीयता के गुण विकसित होते हैं। जयसिंहपुर क्षेत्र के आद्याशंकर मिश्र मेमोरियल राजू पब्लिक इंटर कॉलेज मदनपुर धूंधूं में प्रबंधक नवनीत मिश्र ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर वसंत पंचमी कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed