फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Female doctor attached to Sau Shaya Hospital

Sultanpur News: सौ शैया अस्पताल से महिला चिकित्सक संबद्ध

Fri, 28 Jul 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 28 Jul 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Female doctor attached to Sau Shaya Hospital
- जयसिंहपुर सीएचसी की डॉ़ खुशबू संबद्ध, शुरू होगी प्रसव सेवा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। नवसृजित सौ शैया अस्पताल, बीरसिंहपुर में महिला चिकित्सक के अभाव में गर्भवती महिलाओं का उचित इलाज नहीं हो पा रहा था। इस समस्या को शुक्रवार के अंक में अमर उजाला ने महिला चिकित्सक न होने से प्रसव सेवा ठप शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया। संज्ञान लेते हुए सीएमओ ने फौरी तौर पर एक महिला चिकित्सक को यहां से संबद्ध कर दिया है।

महिला चिकित्सक न होने से यहां प्रसव सेवा पूरी तरह ठप थी। गर्भवती को अन्य इलाज भी सही से नहीं मिल पा रहा था। शुक्रवार को अस्पताल पहुंचे सीएमओ डॉ. धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी ने जयसिंहपुर सीएचसी में तैनात महिला चिकित्सक डॉ. खुशबू को सप्ताह में तीन दिन यहां ड्यूटी करने के निर्देश दिए। सीएमओ ने बताया कि डॉ. खुशबू सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को यहां मरीजों का इलाज करेंगी। अस्पताल के अधीक्षक राजकमल चौरसिया ने बताया कि महिला चिकित्सक आ जाने से गर्भवती महिलाओं का बेहतर इलाज मिलेगा। इमरजेंसी प्रसव सेवा भी शीघ्र शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed