फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Feeder remained closed for two hours, 20 thousand population troubled

Sultanpur News: दो घंटे बंद रहा फीडर, 20 हजार आबादी परेशान

Thu, 25 Sep 2025 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 25 Sep 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Feeder remained closed for two hours, 20 thousand population troubled
सुल्तानपुर। उमस बढ़ते ही बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी होती जा रही है। बुधवार को दोपहर में हाईटेंशन लाइन में खराबी आने से पुलिस लाइन फीडर करीब दो घंटे बंद रहा। राजकीय फीडर पर भी दोपहर को कटौती होती रही। इससे करीब 20 हजार लोग परेशान रहे।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह 11 बजे पुलिस लाइन फीडर की हाईटेंशन लाइन में खराबी आ गई। इसकी वजह से आपूर्ति बंद हो गई। इससे विवेकनगर, करौंदिया, निरालानगर, पुलिस लाइन व अन्य मोहल्लों के लोग एक बजे तक उमस से करीब 20 हजार लोग परेशान रहे।
विज्ञापन


लाइन को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल करने पर लोगों को राहत मिल सकी। दोपहर को राजकीय फीडर पर मामूली खराबी में बिजली कटौती शुरू हो गई।
बढ़ैयावीर, बस स्टेशन, गोलाघाट के लोग कटौती से परेशान रहे। करीब दो बजे के बाद आपूर्ति सामान्य हो सकी। मंगलवार रात साढ़े 10 बजे लोलेपुर उपकेंद्र के एक फीडर की लाइन के एक फेस में बिजली नहीं आ रही थी। लोगों की सूचना पर डेढ़ घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। दरियापुर के 400 केवी फीडर की लाइन भी मंगलवार की रात बाधित रही। महानपुर के पास खराबी आने पर सुबह आपूर्ति दुरुस्त हो सकी। इससे लोग रात भर परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता अश्विनी कुमार ने बताया कि दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर कुछ कार्य चल रहे हैं। इसकी वजह से कुछ दिक्कतें आ रही हैं। सूचना पर आपूर्ति सामान्य कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed