फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Farmers will do gardening in 60 hectares

Sultanpur News: 60 हेक्टेयर में बागवानी करेंगे किसान

Sat, 01 Jul 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 01 Jul 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Farmers will do gardening in 60 hectares
सुल्तानपुर। जिले में आम, अमरूद, पपीता, नींबू व स्ट्राबेरी समेत नौ फलों की बागवानी करने वाले किसानों को अनुदान दिया जाएगा। एकीकृत बागवानी मिशन योजना के अंतर्गत कुल 60 हेक्टेयर में बागवानी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को जिला उद्यान विभाग में ऑनलाइन आवेदन करना होगा। प्रथम आवक-प्रथम पावक की तर्ज पर किसानों को योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन



एकीकृत बागवानी मिशन योजना के तहत सत्र 2023-24 में खरीफ सीजन के लिए फलों की बागवानी करने वाले किसानों को प्रोत्साहित किया जाएगा। विभाग की ओर से पपीता, आम, अमरूद, नींबू, ड्रैगन फ्रूट, स्ट्राबेरी, बेल, फालसा और कटहल की व्यावसायिक खेती कराने का कुल 60 हेक्टेयर लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन



पपीते की बागवानी पांच हेक्टेयर, आम 10, अमरूद 15, नींबू चार, ड्रैगन फ्रूट 10, स्ट्राबेरी पांच, बेल चार, फालसा दो और कटहल की बागवानी पांच हेक्टेयर में कराई जाएगी। उद्यान निरीक्षक पवन कुमार सिंह ने बताया कि विभिन्न फलों की बागवानी करने के इच्छुक किसानों को उद्यान विभाग में ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि सभी पौधों की खरीदारी किसानों को नकद भुगतान देकर करनी होगी। इसके बाद पौधों की खरीद की रसीद विभाग में जमा करनी होगी। विभाग से अभिलेखों का सत्यापन होने के एक-दो महीने के अंतराल पर किसानों के खाते में अनुदान की रकम भेज दी जाएगी। पहले आओ-पहले पाओ के तहत ऑनलाइन आवेदन करते समय खतौनी, बैंक पासबुक की छायाप्रति, आधारकार्ड एवं आवेदक की दो फोटो अटैच करना जरूरी है।




40 से 50 फीसदी मिलेगा अनुदान
सभी फलों की बागवानी पर 40 से 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। प्रत्येक किसान 0.2 से चार हेक्टेयर भूमि में फलों की बागवानी कर सकता है।
- रणविजय सिंह, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed